Saturday, June 20

Wrestling: अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में खेलते हुए भारतीय पहलवान रचना 43 किग्रा में और अश्विनी विश्नोई 65 किग्रा में अपने-2 मैच जीतकर चैंपियन बन गए हैं। इसके अलावा महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में भारत की मोनी स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं हैं।

भारतीय पहलवान रचना ने जीता स्वर्ण पदक :-

Indian wrestler
Indian wrestler

अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में 43 किग्रा वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय पहलवान रचना ने चीन की शिन हुआंग को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा कर लिया है। जबकि अन्य भार वर्ग में अश्विनी ने उज्बेकिस्तान की मुखय्यो राखिमजोनोवा को 65 किग्रा के फाइनल में इसी अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

कजाकिस्तान की पहलवान से हारी मोनी :-

इसके अलावा भारतीय पहलवान मोनी को कजाकिस्तान की मदखिया उस्मानोवा के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में 5-6 से हार मिली है। इन दोनों के बीच यह मैच काफी टक्कर का रहा था। इसमें हारने के बाद मोनी को केवल रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

Indian wrestler Ashwini
Indian wrestler Ashwini

जबकि अन्य भारतीय पहलवान कोमल वर्मा ने 49 किग्रा वर्ग में अपने देश के लिए कांस्य पदक जीता है। क्यूंकि उन्होंने भी खेले गए कांस्य पदक के मैच में एनहेलिना बुर्किना को 8-3 से हरा दिया। इसके अलावा भारत के कम से कम दो और पदक पक्के हो गए हैं। इसमें भारतीय पहलवान यशिता 61 किग्रा वर्ग में और काजल 73 किग्रा वर्ग के फाइनल मैच में उतरेंगी।

Indian wrestler
Indian wrestler

इसके अलावा अन्य भारतीय पहलवान मनीषा 69 किग्रा में कांस्य पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करने वाली हैं। लेकिन गुरुवार को सभी भारतीय पहलवान पोडियम तक नहीं पहुंच पाए। जबकि भारतीय पहलवान प्रीति यादव 40 किग्रा में और कशिश गुर्जर 46 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में क्रमशः मैसी अन्ना क्लेयर इलियट और जैकलिन रोज़ बुज़ाकिस से हारकर बाहर हो गईं हैं। इसके अलावा अन्य भारतीय पहलवान सारिका 53 किग्रा भार वर्ग में जापान की रियोन ओगावा से हारकर क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गईं हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version