ISSF World Cup: भारत की स्टार निशानेबाज ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं इससे पहले उन्होंने तीन बार विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीता हुआ है। इसके चलते हुए अब ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप के दूसरे दिन भारत के लिए पदक का खाता खोल दिया है।
इस बार भारतीय निशानेबाज ने फाइनल में 43 अंक का विश्व रिकॉर्ड स्कोर बनाकर मेजबान जर्मनी की पूर्व विश्व चैंपियन डोरीन वेनेकैंप को पांच अंकों से पछाड़ दिया है। जर्मनी की खिलाड़ी को इस बार रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। जबकि बुल्गारिया की मिरोस्लावा मिनचेवा ने कांस्य पदक जीता है।
ईशा सिंह ने फाइनल में किया दमदार प्रदर्शन :-
इसके अलावा इस बार ओलंपिक शूटिंग रेंज में खेले गए इस फाइनल मैच में ईशा सिंह ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा था। इसके चलते हुए उन्होंने शुरुआती तीन सीरीज में परफेक्ट स्कोर लगाते हुए बाकी खिलाड़ियों पर बड़ी बढ़त बना ली थी।

वहीं इस बार उन्होंने दो वर्ष पहले बाकू में कोरिया की किम ये-जी द्वारा बनाए गए 42 अंक के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने यांग जिन के 41 अंक के जूनियर विश्व रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यांग जिन इस मैच में पांचवें स्थान पर रहीं हैं।
क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहीं थी ईशा :-
इससे पहले भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने क्वालिफिकेशन के प्रिसिजन राउंड में 293 और रेपिड फायर राउंड में 294 अंक हासिल किए थे। इसके चलते हुए उन्होंने कुल 587 अंक के साथ फाइनल के लिए चौथे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया था। जबकि भारत की अन्य निशानेबाज मनु भाकर और राही सरनोबत क्रमशः 582 और 581 अंक के साथ 12वें और 14वें स्थान पर रहीं थी।
ईशा ने म्यूनिख में जीता स्वर्ण पदक :-
इसके अलावा इस बार आईएसएसएफ विश्व कप म्यूनिख में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ईशा सिंह ने कहा है कि, “म्यूनिख मेरे लिए बहुत मायने रखता था। यहां पिस्टल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा बेहद कठिन होती है। क्यूंकि यहां पर शीर्ष-8 में जगह बनाना भी आसान नहीं होता है। मैं यहां पर अपना तीसरा मौका खेल रही थी।

तभी तो मैं इस बार जीतना चाहती थी।” इसके अलावा इस फाइनल के दबाव पर उन्होंने कहा कि, “इस मैच में मैं बिल्कुल शांत नहीं थी। क्यूंकि एक समय मेरा बायां हाथ कांप रहा था। मैं काफी घबराहट में थी। लेकिन हमारे खेल में आपको उसी दबाव का सामना करना पड़ता है और अनुभव का मतलब भी यही होता है।”
50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन्स में चूंकि आशी चौकसे :-
इसके अलावा महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन्स स्पर्धा में आशी चौकसे फाइनल में पहुंचने से एक अंक से चूक गईं हैं। क्यूंकि इस बार उन्होंने 589 अंक के साथ 10वां स्थान हासिल किया था। जबकि इस बार स्विट्जरलैंड की एमिली जेगी ने 590 अंक के साथ आठवां और अंतिम फाइनल स्थान प्राप्त किया था।

इसके अलावा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन कियारा लियोन 587 अंक के साथ 28वें स्थान पर रहीं हैं। जबकि अन्य भारतीय प्रतिभागियों में इस बार यहां पर विदर्स विनोद ने 588 अंक के साथ 14वां और तिलोत्तमा सेन ने 583 अंक के साथ 48वां स्थान हासिल किया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






