Thursday, February 26

Google News Sports Digest Hindi

Javelin Throw: एएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा है कि भारत ने साल 2029 विश्व चैंपियनशिप और साल 2027 में होने वाली विश्व रिले प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए अपनी रुचि दिखाई है।

सितंबर में Javelin Throw की शीर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा भारत :-

Badminton, Hockey and Some Other Sports Axed From Commonwealth Games 2026
Neeraj Chopra – Commonwealth Games

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने बताया है कि भारत संभवत: इस साल सितंबर में भाला फेंक की शीर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है।

Manu Bhaker Wants to See this Actress in Her Biopic
Neeraj Chopra/&#0169 Getty Images

इसमें भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले स्टार भाला फेंक (Javelin Throw) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ कई अन्य स्टार खिलाड़ी भी भाग लेने वाले है। इस बार का यह आयोजन (Javelin Throw) उन सभी प्रतियोगिताओं के अलावा है जिनकी मेजबानी के लिए भारत ने अपनी रुचि दिखाई है।

Neeraj Chopra: दक्षिण अफ्रीका में 31 दिनों तक अभ्यास करेंगे भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा, खेल मंत्रालय उठाएगा खर्च
image source via getty images

इनमें भारत की तरफ से साल 2029 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप भी शामिल है। इसके अलावा एएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत ने साल 2029 विश्व चैंपियनशिप और साल 2027 में होने वाली विश्व रिले प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए अपनी रुचि दिखाई है।

Neeraj Chopra: भारत में बढ़ते डोपिंग केसों को लेकर नीरज चोपड़ा ने दी युवा खिलाड़ियों को हिदायत
image source via getty images

इससे पहले एएफआई पिछले साल नवंबर में विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन की भारत यात्रा के दौरान साल 2028 विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए अपनी रुचि व्यक्त कर चुका है। पिछले 12 साल से एएफआई के अध्यक्ष रहे सुमरिवाला ने इस खेल महासंघ की वार्षिक आम बैठक के पहले दिन कहा कि, “भारत इस साल के आखिर में भाला फेंक (Javelin Throw) की एक शीर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है। जिसमें दुनिया के चोटी के 10 खिलाड़ी भाग लेंगे।”

Diamond League: डायमंड लीग फाइनल में खेलने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, स्टीपलचेस में अविनाश साबले पर होंगी निगाहें
image source via getty images

इसके आगे उन्होंने कहा कि, “भारत के स्टार भाला फेंक (Javelin Throw) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी वहां पर भाग लेंगे। वह भारत की उस टीम का हिस्सा होंगे जो इस प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली है। वहीं जेएसडब्ल्यू एक विदेशी फर्म और एएफआई मिलकर इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।” इसके बाद सुमरिवाला ने बताया कि यह (Javelin Throw) टूर्नामेंट सितंबर में आयोजित किया जा सकता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version