Saturday, March 7

Kapil Dev: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और साल 1983 में भारतीय टीम को पहला विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कपिल देव ने क्रिकेट से सन्यास लेने बाद ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। कपिल देव अब काफी लम्बे समय से गोल्फ के साथ जुड़े हुए है। तभी तो उनको कई बार गोल्फ खेलते हुए भी स्पॉट किया गया है। कई बार गोल्फ खेलते हुए उनकी तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

kapil dev
image source : X

Kapil Dev भी तो कपिल देव का लम्बे समय से प्रोफेशनल गोल्फ में नाम काफी चर्चित रहा है। इसी के लिए अब इस 65 वर्षीय गोल्फ के खिलाड़ी को गोल्फ इंडिया की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब जैसे ही कपिल देव को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है तो गोल्फ से जुड़े सभी बड़े गोल्फ के खिलाड़ी और प्रशासक भी यही उम्मीद कर रहे है कि जैसे भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने के बाद उन्होंने देश में क्रिकेट की दशा को ही बदल कर रख दिया था और टीम को विश्व कप का खिताब दिलाकर नया कीर्तिमान बनाया था तो ठीक उसी तरह से वो गोल्फ के स्तर को भी काफी आगे तक ले जाएंगे।

Kapil Dev PGTI के अध्यक्ष चुने गए कपिल देव :-

Kapil Dev गोल्फ इंडिया ने सर्वसम्मति से कपिल देव को प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुन लिया है। कपिल देव पिछले अध्यक्ष एच आर श्रीनिवासन का स्थान ग्रहण करेंगे। कपिल देव साल 2021 में बोर्ड के सदस्य बने थे। इससे पहले भी कपिल देव PGTI में उपाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके है। कपिल देव लगभग 3 दशक से इस गोल्फ खेल से जुड़े हुए है।

kapil desv
image source : X

Kapil Dev तभी तो कपिल देव को एक अच्छे गोल्फ खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है। भारत में गोल्फ को पेशेवर खेल के रूप में विकसित करने में भी कपिल देव का बड़ा रोल है। क्यूंकि इस खेल के लिए प्रायोजक लाने वाले चेहरों में से वो एक रहे है। भारतीय टीम के दिग्गज आल रॉउंडर कपिल देव इस गोल्फ टूर के सबसे आकर्षक ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण को डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में आयोजित कराने में सबसे सफल रहे हैं। इस टूर की इनामी राशि करीब 2 करोड़ रूपये है।

Kapil Dev PGTI का अध्यक्ष बनने के बाद कपिल देव का बयान :-

Kapil Dev अब जैसे ही कपिल देव को गोल्फ इंडिया ने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया का अध्यक्ष बनाया है। इसी बीच अध्यक्ष बनते ही कपिल देव ने अपना बयान देते हुए कहा कि, मैं पिछले 3 दशक से इस गोल्फ के खेल से जुड़ा हुआ हूँ। मेरी हमेशा से यही इच्छा रही है कि यह खेल इस भारत देश में काफी आगे तक जाए।

kapil desv
image source : X

Kapil Dev भी तो इस खेल से काफी लम्बे समय से जुड़े होने के कारण मुझे इस गोल्फ खेल के बड़े नामों ने इस खेल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं आप सभी से ये वादा करता हूँ कि इस खेल के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। इस देश में जीव मिल्खा सिंह, अर्जुन अटवाल, ज्योति रंधावा, शिव कपूर जैसे खिलाड़ी भारत के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी माने जाते है।

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, काउंटी क्रिकेट में किया यें कारनामा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version