Sunday, July 6

Google News Sports Digest Hindi

Kho Kho World Cup: भारतीय पुरुष खो खो टीम ने तीसरे मुकाबले में पेरू को हराकर खो-खो वर्ल्ड कप (Kho Kho World Cup) के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहली बार खो खो वर्ल्ड कप (Kho Kho World Cup) भारत की धरती पर खेला जा रहा है। तभी तो इस टूर्नामेंट में भारतीय खो खो टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा है।

अपने ग्रुप स्टेज मुकाबले में उन्होंने पेरू को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है। इस बार खो खो के पहले वर्ल्ड कप (Kho Kho World Cup) का आयोजन भारत की धरती पर हो रहा है। दिल्ली में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष खो खो टीम का दमदार प्रदर्शन जारी है। इस बार दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 15 जनवरी को मुकाबले में पेरू से भारतीय टीम का सामना हुआ।

image source via getty images

इस खेले गए मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने पेरू की टीम को 70-38 के भारी अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीम ने अपनी जीत की हैट्रिक भी लगा ली है। इससे पहले ही भारतीय टीम नेपाल और ब्राजील को हरा चुकी है। तभी तो अब महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने भी क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Kho Kho World Cup भारतीय टीम ने पेरू को हराया :-

अपने ग्रुप स्टेज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पेरू के खिलाफ एक मजबूत शुरुआत की। इंडियन टीम ने (Kho Kho World Cup) टर्न 1 के शुरुआत में ही अपना दबदबा बना लिया। इसके बाद पेरू की टीम ने टर्न 2 में थोड़े समय के लिए डिफेंस किया और भारत के लिए कुछ मुश्किलें पैदा करने की कोशिश की।

image source via getty images

लेकिन भारतीय कप्तान और वजीर प्रतीक वायकर के नेतृत्व में भारत ने एक बार फिर से मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पहले राउंड को 36 अंकों के साथ समाप्त किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए आदित्य पोटे, शिवा रेड्डी और सचिन भार्गो ने शानदार प्रदर्शन किया। तभी तो उनकी बदौलत टर्न 2 के दौरान भारतीय टीम ने अपनी खेल पर पकड़ बना ली।

image source via getty images

इसके बाद मैच के तीसरे टर्न तक भारतीय टीम का दबदबा जारी रहा। तब चौथे टर्न तक सभी खिलाड़ियों ने मिलकर स्कोर को 70 अंकों तक पहुंचा दिया। वहीं इस दौरान पेरू की टीम महज 38 अंक बटोर पाई। इस तरह से भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 32 अंकों के अंतर से जीत लिया। अपनी इस शानदार जीत के चलते हुए अब भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

भुटान के खिलाफ अगला मुकाबला खेलेगा भारत :-

भारतीय खो खो पुरुष टीम भी अब (Kho Kho World Cup) नॉक आउट स्टेज में एंट्री कर चुकी है। तभी तो अब उसकी नजरें इस टूर्नामेंट के खिताब को जीतने पर लगी हैं। वहीं अभी उनका ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला बचा हुआ है। उनका यह (Kho Kho World Cup) मुकाबला भुटान के खिलाफ शुक्रवार 16 जनवरी को रात 8.15 बजे से होगा।

image source via getty images

अभी भारतीय खो खो टीम 3 मैचों में 3 जीत के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर नेपाल की टीम और तीसरे पर भुटान की टीम है। इस बार खो खो विश्व कप में कुल 4 ग्रुप बनाए गए हैं। तभी तो सभी टीमों से 2-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में जाएंगी। वहीं ग्रुप स्टेज के बाद 17 जनवरी से प्लेऑफ के मैच शुरू होंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version