Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

Australian Open: साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में नोवाक जोकोविच ने इतिहास रच दिया है। अब वह ग्रैंड स्लैम के सिंगल मैचों में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस बार उन्होंने पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास बनाया है।

Novak Djokovic Narrowly Escapes Nishesh Basavareddy In The Australian Open 2025 First Round
image source via getty images

इस समय ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम (Australian Open) में दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जैसे ही 15 जनवरी को कोर्ट को पर अपना मुकाबला खेलने उतरे तभी उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब टेनिस ग्रैंड स्लैम के इतिहास में जोकोविच पुरुष और महिला खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सिंगल्स मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Novak Djokovic Australian Open 2025
Novak Djokovic – Australian Open 2025

इसके चलते हुए उन्होंने इस बार महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में नोवाक जोकोविच का दूसरा मुकाबला 21 साल के क्वालीफायर जैमे फारिया से हुआ। इस मुकाबले में जोकोविच ने जीत दर्ज की। इसके चलते हुए अब उन्होंने इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Australian Open जोकोविच ने खेला अपने ग्रैंड स्लैम करियर का 430वां मुकाबला :-

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अभी तक 24 बार ग्रैंड स्लैम के खिताब को जीतने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा इस बार जब वह ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के दूसरे राउंड में अपना मुकाबला खेलने कोर्ट पर उतरे तो यह उनके सिंगल्स ग्रैंड स्लैम करियर का 430वां मैच था। इसी के साथ अब उन्होंने रोजर फेडरर के 429 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Novak Djokovic Withdraws From Paris Masters 2024
image source via getty images

ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के दूसरे राउंड में जीत के लिए जोकोविच को थोड़ी परेशानी हुई। उनक यह दूसरे दौर का मुकाबला चार सेटों तक चला। उन्होंने इसमें 6-1, 6-7(4), 6-3 और 6-2 से जीत दर्ज करते हुए तीसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं अब तीसरे दौर में जोकोविच का मुकाबला चेक गणराज्य के टॉमस माचैक से होगा।

महिल वर्ग में ओसाका ने भी तीसरे दौर में बनाई जगह :-

पिछले तीन साल में पहली बार जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका किसी ग्रैंड स्लैम के तीसरे राउंड तक पहुंचने में कामयाब हो पाई हैं। इससे पहले साल 2022 में ओसाका ने खेलते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) को अपने नाम किया था।

Naomi Osaka
image source via getty images

इस बार महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में नाओमी ओसाका का मुकाबला अमेरिकी ओपन की सेमीफाइनलिस्ट करोलिना मुचोवा के साथ हुआ था। इसमें उनको पहले सेट में 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर इसके बाद ओसाका ने शानदार वापसी करते हुए अगले 2 सेट को 6-1 और 6-3 से जीत लिया। इसी के साथ अब उन्होंने भी टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version