Monday, February 23

Google News Sports Digest Hindi

Kho-Kho World Cup: भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में नेपाल की महिला टीम को हराकर पहला खो-खो विश्व कप (Kho-Kho World Cup) खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस (Kho-Kho World Cup) फाइनल मुकाबले में प्रियंका इंगले की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 78-40 से हराकर मुकाबला जीत लिया। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम ने विपक्षियों पर पूरे समय दबाव बनाए रखा था।

भारत टीम ने शुरुआत से ही बनाया दबाव :-

इस (Kho-Kho World Cup) फाइनल मुकाबले में नेपाल की महिला टीम ने टॉस जीतकर भारत को अटैक करने का न्योता दिया। तब भारतीय महिला खो-खो खिलाड़ियों ने शुरुआती टर्न में नेपाल को एक बार भी ड्रीम रन करने का मौका नहीं दिया। इसके चलते हुए उन्होंने नेपाल पर 34-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद खेल के दूसरे टर्न में नेपाल ने अटैक करते हुए 24 अंक बनाकर वापसी की।

indian women kho kho team
image source via getty images

लेकिन इस दौरान बी चैत्रा ने ड्रीम रन पूरा कर भारत को भी एक अंक दिला दिया। तब खेल के मध्य के बाद भारत की बढ़त 35-24 की हो गई। इसके बाद भारतीय टीम (Kho-Kho World Cup) तीसरे टर्न में अटैक करते हुए मैच पर पूरी तरह से हावी हो गई। इस टर्न के बाद भारतीय टीम ने 73-24 की बढ़त के साथ जीत को लगभग पक्का कर लिया। इसके बाद फिर खेल के चौथे टर्न में भी भारत के लिए चैत्रा ने ड्रीम रन से पांच अंक जुटा कर नेपाल के खिलाड़ियों को परेशान किया। लेकिन नेपाल की टीम इस टर्न में केवल 16 अंक ही जुटा पाई।

Kho-Kho World Cup इन टीमों को भी भारत ने हराया था :-

indian women kho kho team
image source via getty images

इस (Kho-Kho World Cup) फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय महिला खोखो टीम ने ग्रुप चरण के मुकाबलों में दक्षिण कोरिया, ईरान और मलयेशिया पर शानदार जीत दर्ज की थी। फिर इसके बाद क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश की महिला टीम को हराया था। फिर (Kho-Kho World Cup) सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराया था।

पीएम मोदी ने दी भारतीय महिला टीम को बधाई :-

भारत की महिला टीम खोखो टीम की इस ऐतिहासिक (Kho-Kho World Cup) जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। तभी तो पीएम मोदी ने अपने एक्स पर लिखा है कि, “भारतीय महिला टीम को पहली बार खो-खो विश्व कप जीतने पर बधाई! वहीं यह ऐतिहासिक जीत उनके अद्वितीय कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का परिणाम है।

indian women kho kho team
image source via getty images

तभी तो अब उनकी इस जीत ने भारत के सबसे पुराने पारंपरिक खेलों में से एक को और अधिक सुर्खियों में ला दिया है। जिसके चलते हुए अब देश भर के अनगिनत युवा एथलीटों को इससे प्रेरणा मिलेगी। अब मुझे पूरी उम्मीद है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में और अधिक युवाओं के लिए इस खेल को अपनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।”

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version