Saturday, June 13

Google News Sports Digest Hindi

Himani Mor: भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा विवाह बंधन में बंध गए हैं। इस बात का उन्होंने सोशल मीडिया पर अचानक आकर तस्वीरें साझा करके शादी का ऐलान किया। दोनों परिवारों के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में एक समारोह में नीरज और हिमानी (Himani Mor) विवाह बंधन में बंधे।

Neeraj and Himani
image source via getty images

कुछ समय पहले जहां भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी का नाम स्टार निशानेबाज मनु भाकर के साथ जोड़ा जा रहा था। तभी तो अब ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि नीरज चोपड़ा की जीवनसाथी कौन बनीं हैं। वह करती क्या है। चलिए आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

रविवार 19 जनवरी रात 9 बजकर 36 मिनट पर भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो पोस्ट कर दुनिया भर को आश्चर्यचकित कर दिया था। तभी तो अब उनकी इस घोषणा से सभी फैंस काफी खुश हो गए हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, “मेरे जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। मैं हर उस आशीर्वाद के लिए आप सभी का आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।

Neeraj Chopra Marriage
image source via getty images

हम एक साथ प्यार के बंधन में बंधे हैं।” उन्होंने एक निजी समारोह में विवाह किया। इसके बाद अब वह किसी अज्ञात जगह पर अपने हनीमून के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन इसी बीच सभी फैंस इस बात को जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि नीरज ने जिसे अपनी दुल्हन बनाया है, वो हिमानी (Himani More) कौन हैं।

Himani Mor हैं टेनिस खिलाड़ी :-

नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर (Himani Mor) हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। उन्होंने (Himani Mor) सोनीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। नीरज की पत्नी हिमानी ने शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह एक एथलेटिक्स परिवार से आती हैं। इसके अलावा हिमानी एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं।

Neeraj and himani
image source via getty images

इस बीच एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में हिमानी (Himani Mor) ने राष्ट्रीय मंच पर काफी उपलब्धियाँ भी हासिल की हैं। वह साल 2017 में विश्व जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में रनरअप रहीं थीं। इसके बाद फिर उन्होंने साल 2018 में राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदार्पण किया था। इस दौरान उनकी (Himani Mor) सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग एकल में 42 और युगल में 27 शामिल हैं। जो उन्होंने साल 2018 में हासिल की थी।

इसके अलावा उन्होंने (Himani More) अखिल भारतीय टेनिस संघ की महिला युगल रैंकिंग के लिए शीर्ष 30 में 14 सप्ताह बिताए थे। जिसके चलते हुए उन्होंने हरियाणा के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया था। इससे पहले साल 2017 में वह विश्व की 17वीं नंबर की खिलाड़ी थीं।

Neeraj Chopra Marriage
image source via getty images

हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हिमानी (Himani Mor) वर्तमान में न्यू हैम्पशायर, यूएसए में फ्रैंकलिन पियर्स विश्वविद्यालय में खेल प्रबंधन में डिग्री प्राप्त कर रही हैं। इससे पहले वह दिल्ली के मिरांडा हाउस से राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में ग्रजुएट हैं। इस दौरान वह मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट कॉलेज में महिला टेनिस के लिए सहायक कोच के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

इस समय हिमानी (Himani Mor) मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से खेल प्रबंधन और प्रशासन में विज्ञान में स्नातकोत्तर कर रही हैं। इसके साथ-साथ ही वह कॉलेज की महिला टेनिस टीम का प्रबंधन, प्रशिक्षण, शेड्यूलिंग, भर्ती और बजट की देखरेख भी करती हैं। तभी तो उनकी यह एक ऐसी भूमिका है जो कई छात्र काम और शिक्षा के बीच संतुलन बनाने के लिए अपनी पढ़ाई के साथ निभाते हैं।

शादी को रखा गया था काफी निजी :-

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी को काफी गुप्त रखा है। वहीं अब उनके चाचा भीम ने इस बात का खुलासा किया है कि शादी की घोषणा से कुछ दिन पहले ही दोनों की शादी हुई है। वहीं इसकी गोपनीयता को सुनिश्चित करने के लिए इसे गुप्त रखा गया था।

Neeraj Chopra: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर फैंस को दी खुशखबरी
image source via getty images

हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा में अपने गाँव से भीम ने पीटीआई को बताया है कि, “हाँ, इन दोनों की शादी दो दिन पहले ही भारत में हुई थी। अब मैं यह नहीं बता सकता हूं कि यह कहां हुई थी। वहीं लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। इस समय ये दोनों ही अपने हनीमून के लिए देश छोड़कर चले गए हैं। लेकिन मुझे नहीं पता है कि ये दोनों कहां पर गए हैं। हम सभी इसको ऐसे ही गुप्त रखना चाहते थे।”

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version