Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शादी कर ली है। अब उन्होंने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत भी कर दी है। इस बात का खुलासा उन्होंने (Neeraj Chopra) खुद ही अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है।

Neeraj Chopra Marriage
image source via getty images

इस समय भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। क्यूंकि इस समय वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया है। इंस्टाग्राम पर खुद उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि, “मेरे जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। मैं हर उस आशीर्वाद के लिए आप सभी का आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।” नीरज चोपड़ा की पत्नी का नाम हिमानी है।

कौन हैं हिमानी :-

Neeraj and himani
image source via getty images

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की पत्नी हिमानी वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। इस मौजूदा समय में वह न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा थी जहां पर उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री पूरी की थी।

Neeraj Chopra अचानक हुआ शादी का खुलासा :-

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की शादी को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा हो रही थी। क्यूंकि जब उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। तभी से ही हर इंटरव्यू में उनकी शादी से जुड़े सवाल किए जा रहे थे। लेकिन फिर भी नीरज (Neeraj Chopra) इस बात को लेकर हमेशा चुप रहते थे। तभी तो अब अचानक अपनी शादी की घोषणा करते हुए उन्होंने अपने सभी फैंस को ही चौंका दिया है।

खेल में किया है शानदार प्रदर्शन :-

Neeraj Chopra Marriage
image source via getty images

अभी तक भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का खेल करियर काफी शानदार रहा है। क्यूंकि टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं अभी हाल ही में पेरिस ओलंपिक में उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर रजत पदक जीता था। जबकि इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट है :-

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को अभी हाल ही में अमेरिकी पत्रिका ट्रैक एंड फील्ड न्यूज ने साल 2024 में भाला फेंक के लिए दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट घोषित किया था। तभी तो यह सम्मान न केवल उनके खेल कौशल का प्रमाण है। बल्कि उनकी वैश्विक पहचान को भी मजबूत करता है।

अपनी सभी फैंस से मिल रही हैं बधाइयां :-

भारत के स्टार एथलीट खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की शादी की खबर के बाद से उनके सभी फैंस बहुत खुश हैं। तभी तो अब सोशल मीडिया पर उनको शादी की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस समय नीरज और हिमानी को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Neeraj-Chopra
image source via getty images

भारत के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अपने जीवन के इस खास पल को परिवार और करीबी दोस्तों के साथ काफी सादगी से मनाया है। इसके बाद अब उनके सभी फैंस शादी के बाद के जीवन और पेरिस ओलंपिक में उनके आगामी प्रदर्शन को लेकर काफी उत्सुक हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version