Kolkata Rape Case: Indian Veteran Sourav Ganguly Joined the Kolkata Rape Case Protest With his Family

कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बेटी सना संग वाइफ डोना के साथ हिस्सा लिया और एक साथ मोमबत्ती जलाई। इसके बाद सना गांगुली ने इस मामले को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात। 

Kolkata Rape Murder Case Sourav Ganguly:
कोलकाता के आरजी  कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्याकांड के बाद पूरा देश गुस्से से भरा हुआ है। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं जगह-जगह पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

Kolkata Rape Case: सौरव गांगुली

इस प्रोटेस्ट में देश के कई सेलिब्रेटी भी शामिल हो रहे हैं। बीते रात बुधवार को पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने अपने परिवार के साथ मिलकर इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया और अपना दुःख ब्यक्त किया। 

सना और डोनी गांगुली ने कही दिल छू लेने वाली बात 

सौरव गांगुली कोलकाता में मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। गांगुली ने यहां बेटी सना के साथ मोमबत्ती जलाई। इसके बाद डोना गांगुली ने मीडिया से बात की। 

डोना गांगुली कहा:

“हम रेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें एक सुरक्षित समाज चाहिए। रेप को रोकना होगा, इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।” 

 बता दें कि गांगुली का एक दिन पहले इस घटना पर गुस्सा फूटा था। उन्होंने कहा कि ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और घृणित घटना है। हमें इस पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। महिला सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम करने की जरूरत है।

Kolkata Rape Case: सौरव गांगुली

मीडिया से बातचीत करने के दौरान सौरव गांगुली के बेटी सना गांगुली ने भी   अपनी भावनाएं जाहिर कीं। 

 सना ने कहा:

 “हमें न्याय चाहिए, चाहे इसके लिए जो भी करना पड़े। हर दिन हम किसी न किसी रेप के मामले के बारे में सुनते हैं। हमें इस बात का बुरा लगता है कि 2024 में भी ऐसा हो रहा है।”

सीबीआई कर रही जांच

Kolkata Rape Case: सौरव गांगुली

कोलकाता रेप मर्डर केस की जांच सीबीआई कर रही है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। कोर्ट ने डॉक्टरों की नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया है, जो वर्कप्लेस पर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के बारें में सिफारिशें करेगी। घटना के बाद से पूरे देश में डॉक्टर सडकों पर उतरे हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहें हैं।

उनके अलावा आम जनता भी सुरक्षित मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। महिला हिंसा के खिलाफ सुरक्षा बढाने और सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही है। इस मामले में बुधवार को आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल, सुपरिटेंडेंट और चेस्ट विभाग के HOD पर कार्यवाही करते हुए कोलकाता सरकार ने हटा दिया है बता दें कि तीनों के खिलाफ जाँच बैठाई गई है। 

यह भी पढ़ें:- Pak Vs Ban Test: टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की तरफ से सबसे तेज हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने सऊद शकील

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version