Thursday, July 31

ISSF World Cup: भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल में आठ निशानेबाजों के फाइनल में छठे स्थान पर रहीं हैं। इस बार भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और सीनियर निशानेबाज चैन सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप में अपनी-अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फिर भी ये दोनों पोडियम पर स्थान हासिल नहीं कर पाई। जिसके चलते हुए भारत बुधवार को एक भी पदक नहीं जीत पाया।

पदक से चूंकि मनु भाकर :-

इस बार भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल में आठ निशानेबाजों के फाइनल में छठे स्थान पर रहीं हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने अपने क्वालिफाइंग दौर में 588 के कुल स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था। जबकि इस बार चैन सिंह ने भी क्वालिफिकेशन राउंड में अच्छे स्कोर के आधार पर पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं अब वह आठ निशानेबाजों के पदक राउंड में सातवें स्थान पर रहे हैं।

Manu Bhaker

इससे पहले ही बीते मंगलवार को भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। तब भारत को यह पदक निशानेबाज एलावेनिल वलारिवान ने दिलाया था। वहीं इस बार मनु भाकर ने प्रिसिशन में 290 और रैपिड फायर राउंड में शानदार प्रदर्शन करके 298 अंक हासिल किए थे। इसके अलावा अब फाइनल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जबकि इस बार चीन की निशानेबाज सुन युजी ने 38अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता है। उनके अलावा रिया की ओह येजिन और यांग जिन ने क्रमशः 36और 32 अंकों के साथ रजत और कांस्य पदक जीता है।

image source via getty images

इस बार भाकर तीसरे एलिमिनेशन राउंड से आगे नहीं बढ़ सकीं है। क्यूंकि इस बार उन्होंने 20 अंकों के साथ अपने अभियान का समापन किया है। इसके अलावा एशियाई खेलों के पदक विजेता और अभी हाल ही में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाले चैन सिंह ने कुल 592 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। इसके बाद वह फाइनल में खेलते हुए शुरुआत में ही लड़खड़ा गए। वहीं अब वह इससे बाहर होने वाले दूसरे प्रतियोगी बने हैं। जबकि इसी स्पर्धा में भाग लेने वाले अन्य भारतीय स्वप्निल कुसाले और अंकुश जाधव 587 और 580 अंक लेकर क्रमशः 38वें और 67वें स्थान पर रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version