ISSF World Cup: भारत की निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। वहीं इससे पहले सिफत ने नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग के तीन चरण में कुल 592 अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा इसी साल की शुरुआत में ब्यूनस आयर्स में हुए विश्व कप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
सिफत कौर सामरा ने जीता कांस्य पदक :-
भारत की निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। इस बार उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में आठ निशानेबाजों के फाइनल में कुल 453.1 अंक बनाए।

इसके अलावा नॉर्वे की निशानेबाज जीनेट हेग ड्यूस्टेड ने 466.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता है। जबकि स्विट्जरलैंड की निशानेबाज एमिली जैगी ने 464.8 अंक प्राप्त करके रजत पदक जीता। वहीं इससे पहले एमिली कुल 590 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में नौवें स्थान पर रहीं थी। इसके बाद वह फाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई। क्योंकि शीर्ष आठ में शामिल दो निशानेबाज केवल रैंकिंग अंक (आरपीओ) के लिए निशानेबाजी कर रहीं थी।

इसके अलावा क्वालीफिकेशन में सिफत कौर ने नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग के तीन चरण में कुल 592 अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं इससे पहले इसी साल की शुरआत में उन्होंने ब्यूनस आयर्स में हुए विश्व कप में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसके चलते हुए उनकी साल 2024 पेरिस ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस सत्र की शानदार शुरुआत हुई है।

इसके अलावा फ्रांस की निशानेबाज अगाथे सेसिल कैमिली गिरार्ड ने भी क्वालीफिकेशन में 592 अंक हासिल किए थे। लेकिन वह 10 अंक के अंदरूनी हिस्से (एक्स) में अधिक निशाने के कारण शीर्ष पर रहीं थी। जबकि स्विट्जरलैंड की महिला निशानेबाज ऑड्रे गोगनियाट क्वालीफिकेश में तीसरे स्थान पर रहीं थी। इसके अलावा अन्य भारतीयों में आशी चौकसे क्वालीफिकेशन में 589 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहीं। जबकि इस बार अंजुम मौदगिल ने 586 अंक के साथ 27वां स्थान हासिल किया था। उनके अलावा श्रीयंका सदांगी 582 अंक के साथ 53वें स्थान पर रहीं थी और निश्चल 60वें स्थान पर रहीं हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







