Sunday, February 22

Hockey Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एएफआईएच प्रो लीग के मुकाबले में अर्जेंटीना से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय टीम ने खेल के अंतिम मिनटों में गोल किया था। लेकिन उसको खारिज कर दिया गया। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने इस मैच को गंवा दिया। वहीं इस दौरे पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम की यह चार मैचों में चौथी हार थी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिली अर्जेंटीना से हार :-

एएफआईएच प्रो लीग मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अर्जेंटीना की पुरुष हॉकी टीम के खिलाफ हार मिली है। इस मैच में भारतीय टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस मैच में खेलते हुए भारतीय टीम ने खेल के अंतिम मिनटों में गोल किया था। पर उसको रेफरी द्वारा ख़ारिज कर दिया गया था।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके चलते हुए भारतीय टीम को इस मैच को भी हारना पड़ा है। इसके अलावा इस विदेशी दौरे पर भारतीय टीम को यह चौथे मैच में चौथी हार मिली है। वहीं इस मैच में खेलते हुए भारत के ड्रैग फ्लिकर जुगराज ने खेल के चौथे मिनट में ही मैच के पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को बढ़त दिला दी थी। लेकिन फिर इसके बाद टॉमस डोमेने खेल के नौवें और 49वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल करके अर्जेंटीना को जीत दिला दी।

अंतिम समय में जुगराज गोल करने से चूके :-

इस मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर में 1-2 से पिछड़ने के बाद भारत को अंतिम समय से दो मिनट पहले पेनल्टी स्ट्रोक मिला और जुगराज ने गेंद को अर्जेंटीना के गोल पोस्ट के अंदर डाल दिया। लेकिन अर्जेंटीना की टीम ने इस आधार पर वीडियो रेफरल मांगा कि स्ट्रोक लेते समय जुगराज का बायां पैर गेंद से काफी आगे था। इसके बाद वीडियो अंपायर ने अर्जेंटीना के पक्ष में यह फैसला सुनाया।

Indian men hockey team
image source via getty images

वहीं तब भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे कप्तान हार्दिक सिंह ने रेफरी से यह जांचने के लिए कहा कि क्या जुगराज के स्ट्रोक लेने से पहले अर्जेंटीना के गोलकीपर टॉमस सैंटियागो गोल-लाइन से आगे थे।वहीं इस बार भारतीय टीम को वीडियो अंपायर से अनुकूल फैसला मिला। इसके बाद जुगराज को स्ट्रोक फिर से लेने की अनुमति दी गई। वहीं इस बार सैंटियागो ने उनके शॉट को रोक लिया। इसके अलावा भारतीय टीम के नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह अंगुली की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।

indian men hockey team
indian men hockey team

तभी तो इस समय हार्दिक भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इस मैच में अर्जेंटीना को आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि भारतीय टीम को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। वहीं इससे पहले भारतीय टीम को इसी प्रतिद्वंद्वी से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा भारतीय टीम प्रो लीग के इस यूरोपीय चरण के दौरान ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से 1-2 और 2-3 से हार गया था। वहीं भारतीय टीम का यह चौथा और आखिरी मैच था। इसके बाद अब भारतीय टीम शनिवार को मजबूत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version