Sunday, February 22

Wimbledon: विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि बढ़कर रिकॉर्ड 53.5 मिलियन पाउंड (लगभग 6.23 अरब रुपये) कर दी गई है। इस बार साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का आगाज 30 जून से होने वाला है। वहीं इसका समापन 13 जुलाई को होगा। इसके अलावा इस साल पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पिछले साल के पुरस्कारों की तुलना में 11.1 प्रतिशत अधिक राशि भी मिलने वाली है।

विंबलडन ग्रैंडस्लैम की पुरस्कार राशि बढ़ी :-

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मेजबान ऑल इंग्लैंड क्लब के अधिकारियों ने बताया है कि इस ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि बढ़कर रिकॉर्ड 53.5 मिलियन पाउंड (लगभग 6.23 अरब रुपये) कर दी गई है। इस राशि में से एकल वर्ग के विजेताओं को तीन मिलियन पाउंड ( लगभग 34.93 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी। वहीं यह राशि पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत और 3.5 मिलियन पाउंड अधिक है।

Wimbledon Grand Slam
Wimbledon Grand Slam

इसके अलावा यह 10 साल पहले इस ग्रास-कोर्ट ग्रैंड स्लैम में प्रतियोगियों को मिलने वाली राशि से दोगुनी भी है। इस बार ऑल इंग्लैंड क्लब के अध्यक्ष डेबोरा जेवांस ने कहा है कि, “हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि पिछले 10 वर्षों में हमने पुरस्कार राशि में बहुत बड़ी बढ़ोतरी की है। इसके अलावा हमने इस साल पिछले आयोजन की तुलना में लगभग सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

Wimbledon Grand Slam
Wimbledon Grand Slam

इसके चलते हुए इस साल के पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पिछले साल के पुरस्कारों की तुलना में 11.1 प्रतिशत अधिक राशि मिलने वाली है। वहीं इस बार एकल के पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को 66,000 पाउंड (लगभग 76 लाख रुपये) मिलेंगे। यह पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। वहीं इस बार साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का आगाज 30 जून से होने वाला है। जबकि इस टूर्नामेंट का समापन 13 जुलाई को जाएगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version