Thursday, February 19

NADA: डोपिंग मामलों को लेकर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। तभी तो अब नाडा ने डोपिंग में मिलीभगत होने के कारण जूनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रमेश नागपुरी को निलंबित कर दिया है। इस बीच अब राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने डोपिंग से जुड़े मामलों की जो नवीनतम सूची जारी की है समें सात एथलीट पारस सिंघल, पूजा रानी, नालुबोथु शनमुगा श्रीनिवास, चेलिमी प्रतुशा, शुभम महरा, किरण और ज्योति भी शामिल हैं।

जूनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रमेश नागपुरी हुए निलंबित :-

इसके चलते हुए अब राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने डोपिंग में मिलीभगत होने के कारण बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रमेश नागपुरी को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा इस बार जिन भी सात एथलीटों ने परीक्षण से बचने की कोशिश की थी।

Dop Test
Dop Test

उन सभी को भी निलंबित कर दिया गया है। तभी तो अब यह मामला राष्ट्रीय एथलेटिक्स के लिए यह करारा झटका है। उनके अलावा भी दो अन्य कोच करमवीर सिंह और राकेश को भी डोपिंग से जुड़े मामलों में निलंबित कर दिया गया है।

नाडा ने जारी की नवीन सूची :-

इस समय राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने डोपिंग से जुड़े मामलों की जो नवीनतम सूची जारी की है उसमें सात एथलीट पारस सिंघल, पूजा रानी, नालुबोथु शनमुगा श्रीनिवास, चेलिमी प्रतुशा, शुभम महरा, किरण और ज्योति भी शामिल हैं। वहीं इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।

Dop Test
Dop Test

साल 2024 में सिंघल ने खेलो इंडिया युवा खेलों में हरियाणा के लिए लड़कों की 2000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने साल 2024 में फेडरेशन कप, राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप और राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप तीनों में 200 मीटर में रजत पदक जीता था।

इस समय हैदराबाद के साई केंद्र में कार्यरत थे नागपुरी :-

इस समय नागपुरी हैदराबाद में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में कार्यरत थे। उनको राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित भी किया था। इसके अलावा उनको साल 2023 में जूनियर मुख्य कोच नियुक्त किया था। डोपिंग मामले के चलते हुए अब उनको साल 2021 के नाडा डोपिंग रोधी नियमों के अनुच्छेद 2.9 के तहत निलंबित कर दिया गया है। उनका यह मामला किसी खिलाड़ी या अन्य व्यक्ति द्वारा मिलीभगत या मिलीभगत का प्रयास करने से संबंधित है।

Ramesh Nagpuri and pm modi
Ramesh Nagpuri and pm modi

इस बीच सूत्रों के अनुसार नागपुरी ने कथित तौर पर दो एथलीटों को साइ के हैदराबाद केंद्र में नाडा के डोप संग्रह अधिकारियों से परीक्षण से बचने में मदद की थी। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक दुती चंद को और साल 2024 में पैरालिंपिक कांस्य विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन (400 मीटर) दीप्ति जीवनजी को प्रशिक्षित भी किया है। इसके अलावा यह पहली बार नहीं है कि किसी एथलेटिक्स कोच को डोपिंग से संबंधित अपराधों के लिए दंडित किया गया है।

Dop Test
Dop Test

इससे पहले नवंबर 2022 में ही राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल (एडीडीपी) ने अपने कोच कीर्ति भोइटे को प्रतिबंधित पदार्थ ड्रोस्तानोलोन का इंजेक्शन लगाने के लिए मुंबई स्थित एथलेटिक्स कोच मिकी मेनेजेस पर चार साल का प्रतिबंध और 50000 रुपये का जुर्माना भी लगा दिया था। उस समय भी इस एथलीट पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version