Wednesday, February 11

 

Google News Sports Digest HindiNational Games: नेशनल गेम्स में इस बार मध्य प्रदेश की उभरती हुई नौकाचालक खुशप्रीत कौर ने 8:40.35 के समय के साथ (National Games) महिला एकल स्कल में पहला स्वर्ण जीत लिया है। जबकि महाराष्ट्र की मृण्मयी नीलेश 8:47.65 के समय के साथ रजत पदक और निकोबार की अमृता मिंज ने 8:48.18 के समय के साथ कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है।

National Games बलराज पंवार ने जीता स्वर्ण पदक :-

चीन में पिछले साल हुए एशियाई खेलों में बलराज पंवार कांस्य पदक से चूक गए थे। इसके बाद वह पेरिस ओलंपिक में भी दिखाई दिए थे। वहीं इस बार के नेशनल गेम्स (National Games)  में पुरुषों की एकल स्कल स्पर्धा में बलराज पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है।

Balraj Panwar
image source via getty images

उनका जन्म हरियाणा में हुआ था। यहां पर पंवार ने सेना के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए कुल सात मिनट और 26.68 सेकंड में दो किमी की दूरी तय करने के साथ ही अपने स्वर्ण पदक का भी बचाव किया है। इसके बाद इसी प्रतियोगिता (National Games) में उत्तराखंड के नवदीप सिंह ने 7:41.17 के समय के साथ रजत पदक जीता है।

Balraj Panwar
image source via getty images

जबकि महाराष्ट्र के गुरु प्रताप सिंह ने भी 8:04.01 के समय के साथ कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है। वहीं दो बार के नेशनल चैंपियन पंवार ने पिछले साल ही हांग्झोऊ एशियाई खेलों में भाग लिया था। तब वह अपनी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 गोवा राष्ट्रीय खेलों (National Games) में भी 6:28.5 के समय के साथ पुरुष एकल स्कल का स्वर्ण पदक जीता था।

Khushpreet Kaur
image source via getty images

अब बात करते है इन नेशनल गेम्स (National Games) में महिलाओं की नौकाचालन की प्रतियोगिताओं की तो इस बार इनमें मध्य प्रदेश की उभरती हुई नौकाचालक खुशप्रीत कौर ने कुल 8:40.35 के समय के साथ महिला एकल स्कल में पहला स्वर्ण पदक जीता है। जबकि महाराष्ट्र की मृण्मयी नीलेश ने 8:47.65 के समय के साथ रजत पदक जीता है। वहीं निकोबार की अमृता मिंज ने भी (National Games) 8:48.18 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुची ने जीता स्वर्ण पदक :-

National Games: हरियाणा की सुरुची का स्वर्ण पदक पर निशाना, महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता पदक
image source via getty images

हरियाणा की निशानेबाज सुरुची ने इस बार नेशनल गेम्स (National Games) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 245.7 अंक के साथ महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। जबकि हरियाणा की ही पलक ने 243.6 अंक के साथ रजत पदक जीता। इसके अलावा पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने 218.8 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version