Wednesday, February 11

Google News Sports Digest Hindi

Sachin Nag: साल 1951 के दिल्ली एशियन गेम्स में सचिन नाग (Sachin Nag) ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उस समय उनके द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से खूब सराहना मिली थी।

Sachin Nag
image source via getty images

साल 1951 के दिल्ली एशियन गेम्स में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले तैराक सचिन नाग (Sachin Nag) को अंतर्राष्ट्रीय तैराकी महासंघ ने अपनी प्रतिष्ठित हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया है। नाग को यह सम्मान खेल में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दिया गया है। क्यूंकि उन्होंने भारतीय तैराकी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई थी।

Sachin Nag and nehru
image source via getty images

इसके अलावा भारत के तैराक सचिन नाग (Sachin Nag) ने साल 1948 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधत्व किया था। इसी के साथ उन्होंने साल 1951 में दिल्ली में 100 मीटर फ्रीस्टाइल में भारत को पहला गोल्ड भी दिलाया था। अब अंतर्राष्ट्रीय तैराकी महासंघ ने इस सम्मान की जानकारी उनके पुत्र अशोक नाग को भी दे दी है।

Sachin Nag 1951 एशियन गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल :-

भारतीय तैराक सचिन नाग (Sachin Nag) ने साल 1951 के दिल्ली एशियन गेम्स में 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। तब उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी काफी सराहा था।

swimming competition
image source via getty images

इसके अलावा भारतीय तैराक सचिन नाग (Sachin Nag) ने साल 1951 के एशियन गेम्स की रिले प्रतिस्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था। तब उनकी इन उपलब्धियों ने उन्हें भारतीय तैराकी का नायक बना दिया था। वहीं इससे पहले उन्होंने साल 1948 के लंदन ओलंपिक में भी भारतीय तैराकी का प्रतिनिधित्व किया था।

विश्व चैंपियनशिप के दौरान किया जाएगा सम्मानित :-

पूर्व भारतीय तैराक सचिन नाग (Sachin Nag) का निधन साल 1987 में हो गया था। अब यह सम्मान उनको मरणोपरांत दिया जा रहा है। उनको यह सम्मान जुलाई 2025 में सिंगापुर में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के दौरान प्रदान किया जाएगा। इस बार उनके अलावा अन्य दिग्गज तैराकों जैसे रेयान लोश्टे और जोसेफ स्कूलिंग को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

swimming competition
image source via getty images

स्वर्गीय भारतीय तैराक सचिन नाग (Sachin Nag) का नाम अब हॉल ऑफ फेम में उन महान तैराकों के साथ लिया जाएगा, जिस सूचि में अभी जॉनी वाइजमुलर और माइकल फेल्प्स जैसे दिग्गज तैराक शामिल हैं। वहीं इससे पहले ही सचिन नाग को साल 2020 में उनके योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version