Google News Sports Digest Hindi

National Games: एसएससीबी के युवा निशानेबाज नीरज कुमार ने ओलंपिक पदक विजेता स्वप्निल कुसाले को निशानेबाजी में हराकर (National Games) स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया है। इस समय (National Games) अंक तालिका में कर्नाटक 30 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है। जबकि सर्विसेज 28 स्वर्ण, 12 रजत और 12 ही कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद महाराष्ट्र अभी 19 स्वर्ण, 36 रजत और 33 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

Neeraj Kumar
image source via getty images

इस समय उत्तराखंड में नेशनल गेम्स (National Games) खेले जा रहे हैं। इनमें खेलते हुए भारतीय नौसेना के नीरज कुमार ने ओलंपिक पदक विजेता स्वप्निल कुसाले को निशानेबाजी में हराकर काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। इसके अलावा तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और जुयेल सरकार भी इन नेशनल गेम्स (National Games) में क्रमश: महिला और पुरुष तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के चैंपियन बने हैं। जबकि स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और शिव थापा ने भी मुक्केबाजी में अपने-अपने मुकाबले जीते।

National Games तीसरे स्थान पर रहे ओलंपिक पदक विजेता स्वप्निल :-

सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के नीरज कुमार ने इस बार (National Games) पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन्स में 464.1 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि मध्यप्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 462.4 अंक के साथ रजत पदक पर कब्जा किया है।

Swapnil Kusale
image source via getty images

वहीं महाराष्ट्र के ओलंपिक पदक विजेता स्वप्निल कुसाले 447.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उस समय वह पेरिस में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक के साथ इस स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत की तरफ से पहले खिलाड़ी बने थे।

तीरंदाजी में जुयेल ने ओलंपियन तरुणदीप राय को हराया :-

Juyal Sarkar
image source via getty images

नेशनल गेम्स (National Games) में इस बार विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप और एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता नीरज ने थ्री पोजीशंस फाइनल में लगातार बढ़त बनाए रखी और इसके खिताब को जीता। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के जुयेल तीरंदाजी की रिकर्व स्पर्धा में चार बार के ओलंपियन तरुणदीप राय को हराकर चैंपियन बने। जबकि भारत की विश्व चैंपियन महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने महिलाओं के वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।

दीपिका ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में जीता एक-एक स्वर्ण :-

नेशनल गेम्स (National Games) की तीरंदाजी प्रतियोगिता के छठे और अंतिम दिन झारखंड और महाराष्ट्र ने इस बार दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जबकि पश्चिम बंगाल के खाते में एक पदक आया। भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका ने इस बार व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मालदा के युवा तीरंदाज जुयेल ने सेमीफाइनल में सिक्किम के तरुणदीप राय को 6-2 से हराया था। फिर इसके बाद उन्होंने फाइनल मुकाबले में सेना के इंद्र चंद इंद्र को 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

Deepika Kumari
image source via getty images

इसके अलावा इन नेशनल गेम्स (National Games) में एशियाई खेल 2010 के रजत पदक विजेता तरुणदीप राय ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में सेना के राहुल को 6-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। जबकि भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका ने बिहार की अंकिता को 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके लिए दीपिका को काफी कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी। वहीं उनकी साथी खिलाड़ी कोमलिका बोरो ने कांस्य पदक जीता।

Deepika Kumari
image source via getty images

इस बार दीपिका, कोमलिका, अंकिता भक्त और तमन्ना वर्मा की झारखंड की महिला टीम एकतरफा (National Games) फाइनल में महाराष्ट्र से 0-6 से हार गई। इसके अलावा हरियाणा की महिला टीम ने इसका कांस्य पदक जीता। जबकि गोल्डी मिश्रा, श्रेय भारद्वाज, विष्णु चौधरी और गुरुचरण बेसरा की झारखंड की पुरुष रिकर्व टीम ने काफी रोमांचक फाइनल में उत्तर प्रदेश को 5-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। जबकि इस बार सेना को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

महाराष्ट्र की जोड़ी ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण :-

इन नेशनल गेम्स (National Games) में इस बार शुकमणी गजानन बाबरेकर और गाथा आनंदराव खडके की महाराष्ट्र की जोड़ी ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

shiva thapa
image source via getty images

जबकि अन्य मुकाबले में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज असम के शिव थापा ने महाराष्ट्र के हरिवंश तिवारी को कड़े मुकाबले में हराया। इसके अलावा महिलाओं के मिडिलवेट (75 किग्रा) वर्ग में असम की लवलीना ने भी नागालैंड की रेणु को हराया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version