Thursday, June 11

Javelin Throw: नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता का पहला चरण 24 मई को बेंगलुरु में खेला जाने वाला है। इसके लिए दो और विदेशी एथलीटों ने अपनी मंजूरी दे दी है। क्यूंकि श्रीलंका के नंबर एक भाला फेंक खिलाड़ी पथिरेज ने साल 2024 में कोरिया के मोकपो में एशियाई थ्रोइंग चैंपियनशिप में 85.45 मीटर के प्रयास के साथ 85 मीटर क्लब में प्रवेश किया था। वहीं यह इस श्रीलंकाई खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन भी है।

नीरज चोपड़ा प्रतियोगिता के लिए दो और एथलीटों ने दी मंज़ूरी :-

नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता के लिए एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता जापान के जेनकी डीन और उभरते श्रीलंकाई रुमेश पथिरेज ने भी इसमें खेलने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इस बार इसका पहला चरण 24 मई को बेंगलुरु में खेला जाने वाला है।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

इससे पहले साल 2023 के हांग्झोउ एशियाई खेलों में जापान के स्टार एथलीट जेनकी डीन भारत के स्टार एथलीट नीरज और किशोर जेना से पीछे रहे थे। तब उन्होंने इस प्रतियोगिता में 82.68 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा इस जापानी स्टार एथलीट का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.28 मीटर है, जो उन्होंने साल 2012 में हासिल किया था।

Genki Dean
Genki Dean

इसके बाद इस टूर्नामेंट के आयोजक जेएसडब्ल्यू ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि, ‘‘जेनकी डीन एशियाई सर्किट के एक मजबूत खिलाड़ी हैं जो अभी शीर्ष-10 विश्व रैंकिंग पर हैं और उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.28 मीटर का है।’’ इसके अलावा श्रीलंका के नंबर एक भाला फेंक खिलाड़ी रुमेश पथिरेज ने भी साल 2024 में कोरिया के मोकपो में हुई एशियाई थ्रोइंग चैंपियनशिप में 85.45 मीटर के प्रयास के साथ 85 मीटर क्लब में प्रवेश किया था। वहीं यह उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन भी है।

Rumesh Pathirage
Rumesh Pathirage

इसके अलावा उन्होंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में पर्थ ट्रैक क्लासिक में 85.41 मीटर थ्रो के साथ फिर से 85 मीटर का थ्रो पार किया। वहीं बीते सोमवार को नीरज ने कहा था कि पेरिस ओलंपिक फाइनल में भाग लेने वाला एक ब्राजीलियाई भी एनसी क्लासिक में भाग लेने वाला है। इसके बाद आयोजकों ने गुरुवार को ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा का नाम शामिल किया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version