Tuesday, February 3

Neeraj Chopra: भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने बीती रात शुक्रवार को बड़ा दिल दिखाते हुए एक प्रशंसक की यात्रा का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है। क्यूंकि तमिलनाडु के कोयंबटूर के भालाफेंक प्रशंसक रंजीत कुमार रविचंद्रन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके कहा था कि वह भारत में नीरज चोपड़ा के नाम पर होने वाला यह टूर्नामेंट देखना चाहते हैं। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने उस प्रशंसक को पूरा वीवीआईपी अनुभव देने का वादा किया है। इसमें पांच जुलाई को होने वाली स्पर्धा के लिये बंगलुरू में रहने का बंदोबस्त भी शामिल है।

अपने प्रशंसक की यात्रा का पूरा खर्च उठाएंगे नीरज :-

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बीती रात को बड़ा दिल दिखाते हुए एक प्रशंसक की यात्रा का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है। क्यूंकि एक प्रशंसक ने उनसे बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर पहला एनसी क्लासिक टूर्नामेंट देखने की इच्छा जताते हुए 2000 रूपये देने का अनुरोध किया था।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra, Javelin Tournament 2025/Getty Images

इसके बाद उनके जवाब में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने खुद उनकी बेंगलुरू यात्रा का पूरा खर्च उठाने का वादा किया है। इसके अलावा दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने उस प्रशंसक को पूरा वीवीआईपी अनुभव देने का वादा भी किया है। इसमें पांच जुलाई को होने वाली स्पर्धा के लिए बेंगलुरु में रहने का बंदोबस्त भी शामिल है।

नीरज ने दिखाया बड़ा दिल :-

तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले एक भाला फेंक प्रशंसक रंजीत कुमार रविचंद्रन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके कहा था कि वह भारत में नीरज चोपड़ा के नाम पर होने वाला यह टूर्नामेंट देखना चाहते हैं। इसमें उन्होंने कहा था कि, “कोई मुझे 2000 रूपये दे सकता है ताकि मैं कोयंबटूर से जाकर यह मुकाबला देख सकूं।”

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra/Getty Images

इसके बाद उनके जवाब में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लिखा, “हैलो रंजीत। तुम्हें बेंगलुरु में पूरा वीवीआईपी अनुभव मिलेगा। क्योंकि एनसी क्लासिक देखने के लिए इस यात्रा का पूरा खर्च मैं उठाऊंगा। इसके लिए रेडिसन होटल को धन्यवाद, क्योंकि तुम मुझसे 90 मीटर की दूरी पर रहोगे। मिलते हैं।”

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण रद्द हुआ था टूर्नामेंट :-

Neeraj Chopra
image source via getty images

इससे पहले यह टूर्नामेंट 24 मई को होना था। लेकिन तब भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के कारण इसको स्थगित कर दिया गया था। वहीं चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ से इसे मान्यता मिली है। वहीं इस बार इसमें सात शीर्ष अंतरराष्ट्रीय भालाफेंक खिलाड़ी और पांच भारतीय खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version