World Championship: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिताब बचाने के इरादे से उतरने वाले हैं। इसके अलावा अब विश्व चैंपियनशिप में नीरज का लक्ष्य स्वर्ण पदक का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी के रूप में बनने पर होगा। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने साल 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
खिताब की रक्षा करने उतरेंगे नीरज :-
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरने वाले हैं। इसके लिए आज नीरज क्वालिफिकेशन दौर से अपने इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में नीरज के सामने सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के अरशद नदीम और जर्मनी के जूलियन वेबर होंगे। क्यूंकि नदीम ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में नीरज को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया था। जबकि वेबर ने हाल ही में डायमंड लीग का खिताब जीता था।

इसके अलावा अब उनका विश्व चैंपियनशिप में लक्ष्य स्वर्ण पदक का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने पर भी होगा। क्यूंकि इससे पहले इस ओलंपियन खिलाड़ी ने साल 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उनसे पहले ऐसा चेक गणराज्य के दिग्गज और वर्तमान में नीरज के कोच जान जेलेंजी (1993, 1995) और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (2019, 2022) ने ही अब तक लगातार दो मौकों पर विश्व चैंपियनशिप का फाइनल जीता है।
फाइनल में हो सकता है नदीम से मुकाबला :-
इसके अलावा नीरज पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नदीम का सामना करेंगे। इसके चलते हुए उन्हें फ्रांस की राजधानी पेरिस में दूसरे स्थान पर रहने का बदला लेने का मौका मिल सकता है। उस समय नदीम ने पेरिस में 92.97 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। जबकि नीरज का उस दिन सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.45 मीटर था और उनको तब केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था।

इसके अलावा नीरज और नदीम का मुकाबला आज बुधवार को नहीं होगा। क्योंकि इन दोनों प्रतिद्वंद्वियों को क्वालिफाइंग दौर में दो अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। इसके बाद फिर आगामी गुरुवार को फाइनल में उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है। इस बार वेबर, पीटर्स, केन्या के 2015 के विश्व चैंपियन जूलियस येगो, त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 के ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वाल्कोट, चेक गणराज्य के अनुभवी जैकब वाडलेज और ब्राजील के लुईज दा सिल्वा बाकी स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं।
ग्रुप ए में शामिल हैं नीरज चोपड़ा :-
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत के लिए एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता होगी। क्योंकि सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव मैदान पर नीरज के साथ शामिल रहेंगे। इसके अलावा यह इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों में सबसे बड़ी संख्या है। वहीं इस बार नीरज को गत विजेता के रूप में वाइल्ड कार्ड दिया गया है। जबकि अन्य तीन ने विश्व रैंकिंग के जरिए क्वालिफाई किया।

इसके अलावा आज बुधवार को नीरज को 19 सदस्यीय ग्रुप ए क्वालिफिकेशन राउंड में वेबर, वाल्कोट, वाडलेज और सचिन के साथ रखा गया है। जबकि 18 सदस्यीय ग्रुप बी में नदीम, पीटर्स, येगो, डा सिल्वा, रोहित, यशवीर और उभरते हुए श्रीलंकाई खिलाड़ी रमेश थरंगा पथिरगे शामिल हैं। वहीं इस बार जो खिलाड़ी 84.50 मीटर की दूरी तक पहुंचेंगे उन सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाडियों को गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह मिल जाएगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







