Norway Chess: नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अच्छी शुरुआत करते हुए विन्सेंट कीमर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। उनके अलावा इस बार भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने भी नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपनी शानदार शुरुआत की है। क्यूंकि इन दोनों भारतीय स्टार चेस खिलाड़ियों ने टाईब्रेक में अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं। इसके अलावा विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
गुकेश और प्रज्ञाननंदा ने जीते मैच :-

भारत के स्टार चेस खिलाड़ी और विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करते हुए विन्सेंट कीमर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। वहीं इस कड़े और तनावपूर्ण मैराथन मुकाबले में उन्होंने अपने आप पर पूरा संयम रखा था। इसके अलावा एक अन्य मैच में भारत के आर प्रज्ञानंद ने वेस्ली सो को हरा दिया है। जबकि एक अन्य मैच में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा है।
गुकेश ने 144 चाल में जीता अपना मैच :-
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने लगभग पांच घंटे तक चले 144 चाल के मुकाबले के बाद आर्मागेडन (मुख्य बाजी ड्रॉ रहने के बाद टाईब्रेक मुकाबला) जीता है। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने 1.5 अंक हासिल किए हैं। जबकि इस बार कीमर को क्लासिकल मुकाबला बराबर रहने के कारण एक अंक से ही संतोष करना पड़ा है।

लेकिन इस मैराथन मैच में गुकेश अंतिम चरणों में स्पष्ट रूप से घवराए हुए दिखे थे। इसके अलावा जर्मन खिलाड़ी कीमर ने पूरे क्लासिकल मुकाबले में संयम बनाए रखा था। इसके बाद खेले गए टाईब्रेक में हालांकि गुकेश ने जीत हासिल करने में देर नहीं लगाई।
आर प्रज्ञानंद ने दर्ज की वेस्ली सो के खिलाफ जीत :-
इसके अलावा प्रज्ञानंद और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो के बीच खेला गया क्लासिकल मुकाबला भी ड्रॉ रहा था। इसके बाद फिर भारतीय खिलाड़ी ने आर्मागेडन टाईब्रेक में शानदार जीत दर्ज की। इसके अलावा आज दिन के चर्चा का विषय मौजूदा चैंपियन कार्लसन की क्लासिकल शतरंज में अलीरेजा फिरोजा के हाथों मिली हार रही थी।

इस जीत के चलते हुए अब अलीरेजा फिरोजा ने तीन अंक हासिल कर लिए हैं। इसके बावजूद भी कार्लसन ने इस मैच के अधिकांश हिस्से में अपना नियंत्रण बनाए रखा था। लेकिन समय की कमी के कारण उनसे एक बड़ी चूक हो गई थी। इसके चलते हुए अलीरेजा फिरोजा को बढ़त मिल गई। इसके बाद इस फ्रांसीसी ग्रैंडमास्टर ने इसका फायदा उठाते हुए जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे गुकेश-प्रज्ञानंद :-
इसके चलते हुए अब अलीरेजा फिरोजा ने इस 10 दौर की प्रतियोगिता में तीन अंकों के साथ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। जबकि भारतीत स्टार चेस खिलाड़ी गुकेश और प्रज्ञानंद 1.5-1.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा वेस्ली सो और कीमर के एक-एक अंक हैं।

इसके अलावा नार्वे के दिग्गज चेस खिलाड़ी कार्लसन ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है। जबकि महिला वर्ग में बिबिसारा असाउबायेवा ने क्लासिकल मुकाबले में कोनेरू हम्पी पर शानदार जीत दर्ज की है। इसके अलावा मौजूदा चैंपियन अन्ना मुजिचुक को झू जिनर ने आर्मागेडन टाईब्रेक में हरा दिया है। वहीं भारत की दिव्या देशमुख ने महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ आर्मागेडन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टाईब्रेक में जीत हासिल की है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






