Asian Snooker Championship: भारत के पारस गुप्ता ने एसीबीएस एशियाई 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में सिंगापुर के खिलाड़ी सनी वांग को 5-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस क्वार्टर फाइनल मैच में खेलते हुए भारत के पारस ने सिंगापुर के खिलाड़ी सनी वांग के खिलाफ 5-0 (35-28, 44-9, 40-2, 53-12, 59-0) की आसान जीत दर्ज की।

एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे पारस गुप्ता :-

भारत के पारस गुप्ता ने बीते मंगलवार को एसीबीएस एशियाई 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मैच में खेलते हुए सिंगापुर के खिलाड़ी सनी वांग को 5-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

Paras Gupta
Paras Gupta

इसके चलते हुए आगरा के इस 29 वर्षीय क्यू खिलाड़ी पारस गुप्ता ने सिंगापुर के खिलाड़ी के खिलाफ 5-0 (35-28, 44-9, 40-2, 53-12, 59-0) की आसान जीत दर्ज की। इसी के चलते हुए अब वह इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं। वहीं इससे पहले सिंगापुर के खिलाड़ी वांग ने पाकिस्तान के पूर्व चैंपियन मोहम्मद सज्जाद को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

Asian Snooker Championship
Asian Snooker Championship

इसके बाद अब भारत के क्यू खिलाड़ी पारस गुप्ता सेमीफाइनल में हबीब सबा (बहरीन) और अली अल ओबैदली (कतर) के बीच खेले जाने वाले मैच के विजेता से अपना मैच खेलेंगे। वहीं इससे पहले भारत के खिलाड़ी पारस ने सुबह के सत्र में आईबीएसएफ विश्व 6 रेड स्नूकर चैंपियन हमवतन कमल चावला को 5-2 (45-0, 63-4, 36-19, 26-35, 41-34, 25-34, 37-0) से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

परिणाम:

क्वार्टरफ़ाइनल: पारस गुप्ता (भारत) ने सनी वांग (सिन) को 5-0 (35-28, 44-9, 40-2, 53-12, 59 (59)-0) से हराया।

प्री-क्वार्टर: पारस गुप्ता बनाम कमल चावला (भारत) 5-2 (45-0, 63 (47)-4, 36 (30)-19, 26-35, 41-34, 25-34, 37 (33)-0)।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version