Wednesday, June 17

Pranati Nayak In Gymnastics: भारत की जिम्नास्टिक एथलीट प्रणति नायक ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले ही उन्होंने पिछले साल पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले काहिरा में आयोजित हुई एफआईजी अप्लायन्सेज विश्वकप की महिला वॉल्ट स्पर्धा में भी कांस्य पदक पर अपना कब्ज़ा किया था।

प्रणति नायक ने किया महिला वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालिफाई :-

भारत की जिम्नास्टिक एथलीट प्रणति नायक ने तुर्की के अंताल्या में एफआईजी अप्लायन्सेज विश्व कप के क्वालिफिकेशन राउंड में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके चलते हुए उन्होंने महिला वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।

Pranati Nayak 1
Pranati Nayak 1

इससे पहले भी वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चूंकि हैं। इसके बाद अब अंताल्या में एफआईजी अप्लायन्सेज विश्व कप के क्वालिफिकेशन राउंड में 13.317 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस क्वालिफिकेशन राउंड में वह केवल जयला हैंग (13.783) और क्लेयर पीज (13.584) की अमेरिकी जोड़ी से ही पीछे रही हैं।

Pranati Nayak
Pranati Nayak

इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब प्रणति नायक के कोच अशोक कुमार मिश्रा ने कहा है कि, “इस बार प्रणति ने क्वालीफिकेशन राउंड में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा अगर अब वह फाइनल में इससे शानदार प्रदर्शन करती हैं तो अवश्य ही पदक जीत सकती हैं।”

Pranati Nayak
Pranati Nayak

इससे पहले पिछले साल पेरिस ओलंपिक से पहले काहिरा में एफआईजी अप्लायन्सेज विश्वकप की महिला वॉल्ट स्पर्धा में भी भारत की प्रणति नायक ने कांस्य पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने साल 2019 (उलानबटोर) और साल 2022 (दोहा) में एशियाई चैंपियनशिप में भी महिला वॉल्ट में कांस्य पदक जीते थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version