Tuesday, June 23

Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में राजस्थान के निशानेबाज मयंक चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बीते मंगलवार को लड़कों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बीच मयंक ने कुल 239.2 अंक हासिल किए। जबकि दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ के धैर्य पराशर रहे, उन्होंने 235.3 का स्कोर किया। वहीं तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के युग प्रताप सिंह राठौर ने 214.8 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता।

मयंक चौधरी ने जीता दूसरा स्वर्ण पदक :-

Khelo India Youth Games 2025
Khelo India Youth Games 2025

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में राजस्थान के निशानेबाज मयंक चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए दो दिन में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं इससे पहले उन्होंने बीते सोमवार को मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम किया था।

एमपी के युग प्रताप सिंह राठौर भी चमके :-

इस समय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में किया जा रहा है। इन खेले में लड़कों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राजस्थान के मयंक चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 239.2 अंक हासिल किए।

Mayank Chaudhary
Mayank Chaudhary

इसके चलते हुए उन्होंने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। जबकि दूसरे स्थान पर रहे चंडीगढ़ के धैर्य पराशर ने भी कुल 235.3 का स्कोर करते हुए रजत पदक पर अपना कब्जा किया। इसके अलावा मध्य प्रदेश के युग प्रताप सिंह राठौर ने 214.8 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।

प्राची ने जीती 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा :-

इसके अलावा लड़कियों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में प्राची गायकवाड़ ने कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन को हरा दिया। इस बार वह दूसरी दफा इन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा ले रही है।

Prachi Gaikwad
Prachi Gaikwad

इस युवा खिलाडी ने अपने पिछले सत्र के प्रदर्शन में भी सुधार किया है। तब उन्होंने कांस्य पदक जीता था। इस बार महाराष्ट्र की प्राची गायकवाड़ ने तिलोत्तमा के 455.6 अंकों के मुकाबले 458.4 अंक हासिल किए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version