Sunday, July 6

Aquatic Championship: ऋषभ अनुपम दास ने एक्वाटिक चैंपियनशिप में श्रीहरि नटराज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार उन्होंने कुल दो मिनट 0.65 सेकेंड के समय के साथ श्रीहरि नटराज का प्रतियोगिता रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जबकि धिनिधी ने इस प्रतियोगिता में दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है।

एक्वाटिक चैंपियनशिप में ऋषभ ने जीता स्वर्ण पदक :-

Rishabh Anupam Das

सीनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप के चौथे दिन महाराष्ट्र के ऋषभ अनुपम दास ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल दो मिनट 0.65 सेकेंड के समय से श्रीहरि नटराज का प्रतियोगिता रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय के साथ स्वर्ण पदक भी जीत लिया है।

धिनिधी देसिंघु ने ने भी जीता स्वर्ण पदक :-

इसके अलावा कर्नाटक की 15 साल की ओलंपिय धिनिधी देसिंघु ने भी 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कुल 56.78 सेकेंड के समय के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके अलावा उन्होंने इसी प्रतियोगिता में दूसरी बार अपने सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

image source via getty images

जबकि इसके बाद 50 मीटर बटरफ्लाई में तमिलनाडु के तैराक रोहित बेनेडिकशन ने भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता की 50 मीटर बटरफ्लाई में कुल 24.11 सेकेंड के समय के चलते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके अलावा उनका यह नया प्रतियोगिता का रिकॉर्ड भी है।

धिनिधी देसिंघु की उपलब्धियां :-

image source via getty images

इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में पेरिस में हुए साल 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए अर्हता प्राप्त की थी। क्योंकि तब उन्हें यूनिवर्सलिटी कोटा स्थान प्राप्त हुआ था। इसके अलावा वह पेरिस खेलों में भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट थीं। इससे पहले वह साल 2022 एशियाई खेलों में सबसे कम उम्र की भारतीय एथलीट भी थीं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version