Saturday, February 7

Who is Aarit Kapil: आरित कपिल एक युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं। वह भारत के उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने अपने शानदार खेल के चलते हुए पिछले साल सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के नौ वर्षीय शतरंज खिलाड़ी आरित कपिल ने पिछले साल ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनने का गौरव हासिल किया था।

KIIT इंटरनेशनल ओपन में किया था शानदार प्रदर्शन :-

भारत के उभरते हुए चेस खिलाड़ी आरित कपिल ने KIIT इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट के नौवें दौर के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के 66 वर्षीय रासेत जियातदीनोव को हराकर एक अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा ओवरऑल ग्रैंडमास्टर को हराने वाले आरित दुनिया के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

Aarit Kapil
Aarit Kapil

इससे पहले किसी ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भारतीय मूल के सिंगापुर के अश्वथ कौशिक थे। उन्होंने पिछले साल की शुरुआत में पोलैंड के जेसेक स्तूपा के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं उस समय उनकी उम्र केवल आठ साल और छह महीने की थी।

aarit kapil
aarit kapil

इसके अलावा आरित कपिल एक युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी हाल ही में ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को ड्रॉ पर रोकने में सफलता हासिल की है। हालांकि आरित इस मैच को जीत नहीं पाए, लेकिन उन्होंने कार्लसन को हराने के करीब पहुंचाकर सबको चौंका दिया था।

Magnus Carlsen
Magnus Carlsen

इसके अलावा आरित कपिल दिल्ली के रहने वाले हैं और वर्तमान में जॉर्जिया में अंडर-10 विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। वहीं वह अभी हाल ही में संपन्न हुई अंडर-9 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उपविजेता रहे थे। उन्होंने “अर्ली टाइटल्ड ट्यूजडे” टूर्नामेंट में पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन को लगभग हरा ही दिया था, लेकिन समय समाप्त होने के कारण उन्हें ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा। जबकि इस टूर्नामेंट में भारत के वी प्रणव ने 11 में से 10 अंक लेकर खिताब जीता है। इसके अलावा कार्लसन और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हैंस मोके नीमन ने 9.5 अंक हासिल किए।

ग्रैंडमास्टर को हराने वाले शीर्ष तीन सबसे युवा खिलाड़ी :-

1. अश्वथ कौशिक (सिंगापुर): उम्र- 8 साल 2 महीना

2. लियोनिद इवानोविच (सर्बिया): उम्र- 8 साल 11 महीना

3. आरित कपिल: उम्र- 9 साल 2 महीना

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version