Saturday, June 20

भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव ने टोक्यो  में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। यादव ने अपने पहले ही थ्रो में 86.27 मीटर की दूरी तय की, जो उनका पर्सनल बेस्ट भी रहा। हालांकि मेडल से वे मात्र 40 सेंटीमीटर से चूक गए और चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा और भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निरासा हाथ लगी।

फाइनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कैसा रहा सचिन का प्रदर्शन 

सचिन ने फाइनल में जबरदस्त टक्कर दिखाई। उन्होंने पहले थ्रो  86.27 मीटर का रिकॉर्ड, जबकि दूसरा फाउल हो गया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 85.71 मीटर, चौथे में 84.90 मीटर, पांचवें में 85.96 मीटर और आखिरी प्रयास में 80.95 मीटर का थ्रो किया। सचिन ने इस प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वे अब दुनिया के टॉप जैवलिन थ्रोअर्स में शामिल हैं।

केशोर्न वालकॉट ने जीता गोल्ड मेडल 

फाइनल में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 88.16 मीटर की दूरी तय कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं, अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

फाइनल में सभी खिलाड़ियों के बेस्ट थ्रो

1. केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)- 88.16 मीटर
2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 87.38 मीटर
3. कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए)- 86.67 मीटर
4. सचिन यादव (भारत)- 86.27 मीटर
5. जूलियन वेबर (जर्मनी)- 86.11 मीटर
6. 5. जूलियस येगो (केन्या)- 85.54 मीटर
7. रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका)- 84.38 मीटर
8. नीरज चोपड़ा (भारत)- 84.03 मीटर
9. डेविड वेगनर (पोलैंड)- 83.03 मीटर
10. अरशद नदीम (पाकिस्तान)-82.75 मीटर
11. जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य)- 78.71 मीटर
10. कैमरन मैकएंटायर (ऑस्ट्रेलिया)- 75.65 मीटर

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version