Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

Senior National Equestrian Championship: सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता 2025 में श्राव्या वोहरा ने शानदार प्रदर्शन के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसमें कई पेशेवर घुड़सवारों ने भाग लिया था। तभी तो पेशेवर सवारों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए श्राव्या ने इस प्रतियोगिता के शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई।

Shravya Vohra
image source via getty images

इसके अलावा वह सभी राउंड पार करने वाली सबसे कम उम्र की घुड़सवार भी बन गई हैं। क्यूंकि मोदीपुरम की मोदी घुड़सवारी अकादमी में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष घुड़सवारों ने भाग लिया था।

प्रतियोगिता को चार एलिमिनेशन राउंड में पूरा किया गया :-

राउंड 1: 117 राइडर्स

राउंड 2: 83 राइडर्स

राउंड 3: 42 राइडर्स

फाइनल जंप-ऑफ: शीर्ष 20 राइडर्स पोडियम के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।

ईएफआई ने की श्राव्या की तारीफ :-

इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपने भरोसेमंद घोड़े क्लेयर (कॉफी) पर सवार होकर असाधारण धैर्य और कौशल का प्रदर्शन किया। तभी तो उनके इस शानदार प्रदर्शन की भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) ने भी विशेष स्मृति चिन्ह देकर उनकी सराहना की।

Equestrian Championship
Equestrian Championship

अपनी इस सफलता के बाद श्राव्या ने कहा कि, “मेरे लिए ऐसे प्रतिभाशाली और अनुभवी घुड़सवारों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना एक अविश्वसनीय अनुभव था। इसके चलते हुए क्लेयर और मैंने हर राउंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैं अपने कोचों के मार्गदर्शन और अपने परिवार के समर्थन के लिए उनकी आभारी हूं।”

श्राव्या वोहरा ने किया प्रभावित :-

घुड़सवारी के इस खेल में श्राव्या का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है। अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए ही वह पिछले साल 40 सेंमी की छलांग से शुरुआत करने से लेकर अब 1.05 मीटर की ऊंचाई के साथ सीएसएन में प्रतिस्पर्धा करने तक, वह भारतीय घुड़सवारी खेलों में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

श्राव्या की उपलब्धियां :-

जूनियर नेशनल्स 2024 आर्मी पोलो और राइडिंग अकादमी में आयोजित : शो जंपिंग चिल्ड्रन की 2 श्रेणियों में टीम रजत

एफईआई चिल्ड्रन क्लासिक 2024 एम्बेसी अकादमी बंगलुरू में आयोजित : व्यक्तिगत रैंकिंग 9वीं और विश्व रैंकिंग 67वीं

ईएफआई सीएसएन नेशनल्स 2024 टार्क दिल्ली में आयोजित : चिल्ड्रन 2 श्रेणी में 0.80 मीटर-0.90 मीटर में व्यक्तिगत स्वर्ण

ईएफआई सीएसएन नेशनल्स 2025 मोदी घुड़सवारी अकादमी मेरठ में आयोजित : चिल्ड्रन 1 श्रेणी में 1 मीटर -1.05 मीटर में व्यक्तिगत स्वर्ण

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version