Para Archer: भारत की अनुभवी पैरा तीरंदाज शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने साल का सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुन लिया गया है। इसके चलते हुए अब इस भारतीय पैरा तीरंदाज ने इस सम्मान के लिए विश्व तीरंदाजी का दिल से आभार जताया है।
इसके अलावा वैश्विक शासी निकाय ने पिछले एक साल में इस पैरा तीरंदाजी खेल में उनके बेहतरीन प्रदर्शन और योगदान के लिए शीतल देवी को खास खिताब से सम्मानित किया है। वहीं इस बीच अब शीतल देवी का यह पुरस्कार एक ऐतिहासिक सीजन की शानदार परिभाषा है, जिसमें उन्होंने ग्वांगजू में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियनशिप में अपना पहला विश्व खिताब जीता था।
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं शीतल देवी :-
इसके अलावा भारत की स्टार महिला पैरा तीरंदाज शीतल देवी बिना हाथों के पैरा आर्चरी विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनी थीं। इस बीच उन्होंने कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में पैरालंपिक चैंपियन ओज्नुर क्यूर गिर्दी को हराया था।इसके अलावा उन्होंने महिला टीम स्पर्धा में रजत और मिश्रित टीम प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीता था।

इसके अलावा साल 2025 में भारत की स्टार पैरा तीरन्दाज शीतल देवी ‘बीबीसी इमर्जिंग एथलीट ऑफ द ईयर‘ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज भी बनीं थीं। वहीं उस समय उनको यह सम्मान पेरिस 2024 पैरालंपिक गेम्स में राकेश कुमार के साथ मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीतने के बाद मिला था।

इसके अलावा साल 2023 में शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी पैरा महिला ऑफ द ईयर और एशियाई पैरालंपिक समिति की सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट के रूप में भी मान्यता मिली थी। इसके चलते हुए फिर उनको साल 2024 में भारत के दूसरे सबसे बड़े पुरुस्कार अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
शीतल देवी की उपलब्धियां :-
भारत की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी एक असाधारण भारतीय पैरा-तीरंदाज (कंपाउंड) हैं, जो बिना हाथों के दुनिया की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला पैरा-आर्चर हैं।

इसके अलावा उन्होंने साल 2024 पेरिस पैरालंपिक में कांस्य, 2023 एशियाई पैरा खेलों में 2 स्वर्ण, और विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप (2023, 2025) में कई पदक जीतकर इतिहास रचा था। इसके चलते हुए उनको साल 2024 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







