Chess: विश्व चैंपियन चेस खिलाड़ी डी गुकेश ने मिडिल गेम में कुछ तनावपूर्ण क्षणों से गुजरने के बाद प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के पहले दौर में अमेरिका के हैंस मोके नीमन के साथ ड्रॉ खेला है। इस मैच में नीमन ने काफी आक्रामक रुख अपनाया था और अपनी 13वीं चाल पर ही एक मोहरे का बलिदान कर दिया था। इसके चलते हुए इस मैच में सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद तब गुकेश बैकफुट पर आ गए थे।

हैंस मोके नीमन से डी गुकेश ने खेला ड्रा :-

विश्व चैंपियन और भारत के स्टार चेस खिलाड़ी डी गुकेश ने प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के पहले दौर में अमेरिका के स्टार चेस खिलाड़ी हैंस मोके नीमन के साथ अपना मैच ड्रा खेला है। वहीं इस मैच में भारतीय खिलाड़ी गुकेश सफेद मोहरों से खेल रहे थे। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नीमन ने इस मैच में उनके खिलाफ बर्लिन डिफेंस अपनाया था। इसके चलते हुए इन दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले की यह अच्छी शुरुआत थी।

Gukesh D
Gukesh D

इसके बाद अमेरिकी खिलाड़ी नीमन ने इस मैच में काफी आक्रामक रुख अपनाया और अपनी 13वीं चाल पर ही अपने एक मोहरे का बलिदान कर दिया था। इसके चलते हुए तब सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद भी डी गुकेश तब बैकफुट पर आ गए थे। इसके बाद फिर अमेरिकी खिलाड़ी ने गुकेश पर हावी होने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने भी तब अपना अच्छा खेल दिखाया और अंत में इस मैच को ड्रा कराने में सफल हुए।

D Gukesh
image source : X

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में भारतीय स्टार खिलाड़ी डी गुकेश को छोड़कर सफेद मोहरों से खेल रहे अन्य सभी खिलाड़ियों ने पहले दौर में जीत हासिल की है। जबकि भारत के एक ने खिलाड़ी और इस टूर्नामेंट के मौजूदा चैंपियन अरविंद चिदंबरम इस मैच में काले मोहरों से खेल रहे थे। इसके चलते हुए अब उनको अपने पहले दौर में ही उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

Arvind Chidambaram
Arvind Chidambaram

इसके अलावा अब्दुसत्तोरोव के हमनाम और टीम के साथी नोदिरबेक याकुब्बोएव ने भी जीत के साथ अपने मुकाबले का समापन किया है। क्यूंकि उन्होंने स्पेन के डेविड एंटोन गुज्जरो को हराया है। जबकि दिन के दूसरे मुकाबले में, स्थानीय पसंदीदा नवारा डेविड ने ईरानी परहम मगसूदलू के खिलाफ मैच जीत कर अपनी मजबूती साबित की है। इसके अलावा चैलेंजर्स वर्ग में महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने मजबूत स्थिति से शीर्ष वरीयता प्राप्त हंगरी के बेंजामिन ग्लेडुरा के साथ ड्रॉ खेला है। लेकिन सूर्य शेखर गांगुली को नीदरलैंड के थॉमस बीर्डसेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version