बीते कई दिनों से धरना दे रहे मैडलिस्ट पहलवानों की चर्चा हो रही है। दरअसल, बजरंग पूनिया व साक्षी मलिक जैसे पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गिरफ्तारी की ये मांग बृजभूषण सिंह पर लगे यौन शोषण के बाद आई। बीते 28 मई को पहलवानों को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वो नए संसद भवन की तरफ की कूच कर रहे थे। हांलाकि कुछ समय बाद उनको छोड़ दिया गया। इसके अलावा पहलवानों के दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर लगे टेंट को हटा कर वहां से धरने-प्रदर्शन को भी बंद करा दिया गया।

जब से पहलवान ब्रजभूषण की गिरफ्तारी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन पर कई एथलीट उनके समर्थन में आ चुके हैं। कुछ समय पहले गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पहलवानों के समर्थम में एक ट्वीट किया था। अब भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव, सुनिल गावस्कर, दिलीप वेंगसकर भी पहलवानों के समर्थन में आ चुके हैं।
कपिल देव, सुनिल गावस्कर, मदनलाल और दिलीप वेंगसरकर के पहलवानों के समर्थन में एक साझा बयान जारी किया है और पहलवानों से उनके मेडल गंगा में ना बहाने की भी अपील की है। इन सभी पूर्व क्रिकेटर्स ने एक साझा बयान में कहा है कि, पहलवानों के साथ जो हुआ वह बहुत दुखत है, लेकिन मेहनत से हासिल किए गए पदकों को गंगा में न बहाएं। पहलवान जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। उम्मीद है कि पहलवानों की मांग पर गौर किया जाएगा।







