Tuesday, June 23

Usain Bolt: जमैका के महान फर्राटा धावक उसैन बोल्ट एक अक्टूबर को एक नुमाइशी फुटबॉल मैच के लिए भारत आने वाले हैं। क्यूंकि यहां पर बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी एफसी की टीमों के बीच मैच खेला जाने वाला है। तभी तो महान फर्राटा धावक बोल्ट इस मैच में इन दोनों टीमों के लिए एक-एक हाफ में खेलेंगे। वहीं अब इस मैच के लिए सभी फैंस को टिकट खरीदने होंगे।

उसैन बोल्ट भारत में खेलेंगे फुटबॉल मैच :-

जमैका के महान फर्राटा धावक उसैन बोल्ट एक अक्टूबर को एक नुमाइशी फुटबॉल मैच खेलने के लिए भारत आने वाले हैं। भारत में वह बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी एफसी की टीमों के बीच होने वाले मैच में खेलने वाले हैं। इसके अलावा आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महानतम खिलाड़ियों में से एक बोल्ट महान फुटबॉल खिलाड़ियों, बॉलीवुड हस्तियों और अन्य जाने माने लोगों के साथ फुटबॉल मैच खेलेंगे।

Usain Bolt
Usain Bolt

जमैका के महान फर्राटा धावक उसैन बोल्ट भारत में बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी एफसी दोनों टीमों के लिए एक-एक हाफ में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा वह भारत में आगामी 30 सितंबर से शुरू हो रहे प्यूमा के दो दिवसीय जश्न के सिलसिले में आ रहे हैं। वहीं अब उनके इस मैच को देखने के लिए सभी फैंस को टिकट भी खरीदने होंगे।

Usain Bolt
Usain Bolt

इसके अलावा अब प्यूमा के भारत के प्रबंध निदेशक कार्तिक बालागोपालन ने कहा है कि, “इस बीच अब हमारा मानना है कि खेलों में समुदायों को प्रेरित करने और एकजुट करने की ताकत होती है। वहीं फुटबॉल का यह खेल भारतीय युवाओं में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। तभी तो अब जमैका के महान फर्राटा धावक उसैन बोल्ट को यहां फुटबॉल खेलने के लिए बुलाकर हम इसका जश्न मनाना चाहते हैं।”

फुटबॉल के प्रति उसैन बोल्ट का जुनून :-

Usain Bolt
Usain Bolt

इसके अलावा जमैका के महान फर्राटा धावक उसैन बोल्ट ट्रैक से बाहर भी हमेशा फुटबॉल के लिए जुनूनी रहे हैं। क्यूंकि वह बचपन में अक्सर फुटबॉल खेलते थे और मैदान पर अपनी रफ्तार और स्किल दिखाने का सपना देखते थे। इसके अलावा एथलेटिक्स से संन्यास लेने के बाद भी उन्होंने इस खेल को गंभीरता से अपनाया, ट्रेनिंग की, ट्रायल और एग्जिबिशन मैच खेले और गोल भी दागे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version