Thursday, February 12

एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर से भारत के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, भारत के युवा व उभरते हुए निशानेबाज वरुण तोमर ने इसके 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही ये भारत के लिए 14वां ओलंपिक कोटा हासिल हो गया है। ये वरुण की जिंदगी में ऐसा शानदार पल होगा जब वो पहली बार ओंलपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वर्तमान समय में वरुण तोमर की उम्र महज बीस साल की है और ये इस खिलाड़ी के एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में 239.6 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनके अलावा एक और भारतीय अर्जुन चीमा ने 237.3 पॉइंट्स के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि ब्रॉन्ज मेडल को मंगोलिया के देवाखु एंखताइवान ने 217.2 के साथ अपने नाम किया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी भारत के वरुण तोमर, अर्जुन और उज्जवल मलिक ने कुल 1740 पॉइंट्स के साथ टॉप स्थान हासिल किया था। इस दौरान तोमर ने 586, अर्जुन ने 579 और मलिक ने 575 पॉइंट्स हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें: आखिरकार गांगुली ने ये बोल ही दिया….इसे करनी चाहिए टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तानी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version