Vladimir Kramnik: रूस के दिग्गज चेस खिलाड़ी व्लादिमीर क्रैमनिक ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोदित्स्की की मौत के बाद कथित तौर पर अपुष्ट धोखाधड़ी के आरोपों के साथ खिलाड़ियों को परेशान करने के आरोप में अब फिडे के खिलाफ स्विट्जरलैंड की एक जन अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। वहीं अब क्रैमनिक ने एक्स पर पोस्ट किया है कि साथी खिलाड़ियों और फिडे ने उनके खिलाफ लगातार हमलावर तेवर अपनाए हैं। इसके चलते हुए अब उनको कानूनी रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
व्लादिमीर क्रैमनिक ने किया फिडे के खिलाफ मुकदमा दायर :-

रूस के स्टार चेस खिलाड़ी व्लादिमीर क्रैमनिक ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोदित्स्की की मौत के बाद कथित तौर पर अपुष्ट धोखाधड़ी के आरोपों के साथ खिलाड़ियों को परेशान करने के आरोप में जांच का सामना करने के बाद विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे के खिलाफ स्विट्जरलैंड की एक जन अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है।
क्रैमनिक ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी :-
इसके बाद अब उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है कि साथी खिलाड़ियों और फिडे ने उनके खिलाफ लगातार हमलावर तेवर अपनाए हैं। इसके चलते हुए अब उनको कानूनी रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा फिडे के सीईओ एमिल सुतोवस्की ने नारोदित्स्की के खिलाफ धोखाधड़ी के क्रैमनिक के आरोपों को शर्मनाक बताया था।

जबकि अमेरिका के 29 वर्षीय खिलाड़ी नारोदित्स्की की मौत का सटीक कारण पता नहीं चला है। लेकिन उन्होंने अपने आखिरी लाइवस्ट्रीम में कहा था कि वह क्रामनिक के आरोपों के कारण बहुत मानसिक तनाव में हैं। इसके अलावा चेक गणराज्य के ग्रैंडमास्टर डेविड नवारा ने भी कहा था कि क्रैमनिक के उन पर लगाए गए ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप के कारण वह व्यथित महसूस कर रहे हैं।

इसके अलावा रूस के खिलाड़ी ने यह भी कहा है कि उन्होंने बिना किसी आधार के आरोप नहीं लगाए थे। इसके बाद पूर्व विश्व चैंपियन क्रामनिक ने कहा है कि, “मैंने स्विस कानून के अनुसार लुसाने की अदालत में फिडे के खिलाफ औपचारिक कानूनी कार्यवाही अब शुरू कर दी है। वहीं अब स्विस नियमों के अनुसार इस मामले में पहले एक अनिवार्य प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जबकि इस चरण में आमतौर पर दो से तीन महीने लग जाते हैं।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







