Chess: दिल्ली के नौ वर्षीय चेस खिलाड़ी आरित कपिल एक प्रमुख ऑनलाइन मंच पर आयोजित ‘अर्ली टाइटल्ड ट्यूजडे’ शतरंज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने के काफी करीब पहुंच गए थे। लेकिन फिर समय की पाबंदी के चलते हुए यह मैच ड्रा हो गया। इसके चलते हुए कार्लसन का घमंड चकनाचूर होने से बच गया
इससे पहले कार्लसन को गुकेश से मिली थी हार :-
इससे पहले अभी हाल ही में कार्लसन को गुकेश ने जब हराया था तो वह गुस्से से तिलमिला गए थे और आपा खोते हुए मेज पर रखे शतरंज पर हाथ पटक दिया था। इसके बाद फिर विश्वनाथन आनंद ने कहा था कि कार्लसन खुद का दबदबा साबित करना चाहते थे कि विश्व चैंपियन मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता है। लेकिन जब ऐसा नहीं हो सका तो वह तिलमिला गए।

इसके बाद भारत के पूर्व विश्व चैंपियन ने कहा था कि गुकेश से हारने के बाद कार्लसन की उग्र प्रतिक्रिया शायद इसलिए थी क्योंकि उन्होंने देखा कि खेल में उनके वर्चस्व को किसी युवा खिलाड़ी द्वारा चुनौती दी जा रही है। इसके बाद फिर अभी हाल ही में अंडर-नौ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उपविजेता रहे आरित ने पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन को हार के कगार पर पहुंचा दिया था।

लेकिन समय कम होने और घड़ी में केवल कुछ सेकंड बचे होने के कारण यह युवा भारतीय खिलाड़ी अपनी बढ़त को भुनाने में असमर्थ रहा और उसे ड्रॉ पर मजबूर होना पड़ा। वहीं भारत के आरित ने अपने होटल से इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस समय वह वर्तमान में अंडर-10 विश्व चैंपियनशिप में खेल रहे हैं। इसमें उन्होंने अपने पहले दो राउंड में जीत हासिल की है।

इसके बाद वह अपना तीसरा गेम खेलेंगे। इसके अलावा भारत के वी प्रणव ने 11 में से 10 अंक लेकर ‘अर्ली टाइटल्ड ट्यूजडे’ का खिताब जीत लिया है। जबकि अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हैंस मोके नीमन और कार्लसन दोनों ने 9.5 अंक हासिल किए हैं। इसके बाद नीमन ने टाईब्रेक में दूसरा स्थान हासिल किया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







