Saturday, February 7

Hockey: अभी हाल ही में हुए चार देशों के टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान के प्लेऑफ में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया है। इस मैच में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान द्वारा पहला गोल करने के बाद टीम ने बढ़त बनाई। इसके बाद फिर खेल के 45वें मिनट में रोहित ने गोल करते हुए स्कोर को 1-1 कर दिया। इसके बाद मैच में अजीत यादव ने 52वें मिनट में गोल करके भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली।

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया :-

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार देशों के टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के प्लेऑफ में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया है। वहीं इस मैच में इन दोनों ही टीमों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

Indian Junior Men Hockey Team
Indian Junior Men Hockey Team

इसके चलते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआती दो क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं कर पाई। इसके बाद फिर खेल के तीसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टोबी मेलोन ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही भारत के लिए रोहित ने 45वें मिनट में गोल करके स्कोर को 1-1 कर दिया।

Indian Junior Men Hockey Team
Indian Junior Men Hockey Team

इसके बाद फिर भारतीय टीम के लिए अजीत यादव ने मैच के 52वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। उनका यह गोल ही अंत में निर्णायक साबित हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अंतत: तीसरे क्वार्टर में मैच के 40वें मिनट में कप्तान टोबी के मैदानी गोल के चलते हुए भारत पर अपनी बढ़त बनाई। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी। क्यूंकि इसके थोड़ी देर बाद ही रोहित ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।

Indian Junior Men Hockey Team
Indian Junior Men Hockey Team

इसके बाद फिर भारत ने अंतिम क्वार्टर में अजीत के गोल के चलते हुए बढ़त बनाई और अपनी टीम की जीत को पक्का किया। वहीं इससे पहले अपने पूल चरण में भारत ने मेजबान जर्मनी के खिलाफ 1-7 की करारी हार के साथ शुरुआत की थी। लेकिन अगले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर वापसी भी कर ली थी। इसके बाद फिर भारतीय टीम को अंतिम लीग मैच में स्पेन के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version