How To Watch Wimbledon 2025 Live in India: टेनिस के चार सबसे बड़े टूर्नामेंटों में शामिल विंबलडन 2025 का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। दुनिया के टॉप खिलाड़ी एक बार फिर घास के कोर्ट पर अपने हुनर का जलवा दिखाने को तैयार हैं।
ऐसे में भारत के टेनिस फैंस के लिए यह जानना जरूरी है कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुकाबलों को वे कहां और कैसे देख सकते हैं। टीवी पर लाइव ब्रॉडकास्टिंग से लेकर मोबाइल पर फ्री स्ट्रीमिंग तक, सभी जरूरी जानकारियां नीचे दी गई हैं।
भारत में टेलीविजन पर विंबलडन 2025 लाइव कैसे देखें?
Wimbledon 2025 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। यह टेलीकास्ट पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहेगा, जिसमें सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स सभी कैटेगरी के मैच शामिल होंगे।
Star Sports के अलग-अलग चैनल्स पर इंग्लिश कमेंट्री के साथ-साथ कभी-कभी हिंदी कमेंट्री की सुविधा भी दी जाती है, जिससे दर्शकों को उनकी पसंद की भाषा में मैच देखने का विकल्प मिल सके।
भारत में मोबाइल पर विंबलडन 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
अगर आप टीवी से दूर हैं या चलते-फिरते मैच देखना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप पर Wimbledon 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में उपलब्ध रहेगी। JioHotstar इस साल टूर्नामेंट के लिए डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर बना है।
आप JioHotstar ऐप को अपने स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर डाउनलोड करके हाई-क्वालिटी में मैच देख सकते हैं। इसके लिए किसी सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत नहीं होगी और मैच HD क्वालिटी में फ्री में उपलब्ध रहेंगे।
मोबाइल फोन पर विंबलडन 2025 के लाइव स्कोर और अपडेट्स कैसे चेक करें?
जो दर्शक सिर्फ स्कोर या पॉइंट बाय पॉइंट अपडेट देखना चाहते हैं, उनके लिए ATP और WTA का आधिकारिक मोबाइल ऐप ‘ATP WTA Live’ सबसे अच्छा विकल्प है। इस ऐप के ज़रिए आप सभी मैचों का लाइव स्कोर, सेट बाय सेट प्रोग्रेस और प्लेयर स्टैट्स देख सकते हैं। यह ऐप भी Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मुफ्त में उपलब्ध है।
विंबलडन 2025 का शेड्यूल
- टूर्नामेंट का मेन ड्रॉ 30 जून से शुरू होगा और 13 जुलाई तक चलेगा।
- सेंटर कोर्ट पर सभी मुकाबले दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 06:00 बजे) से शुरू होंगे।
- बाहर के कोर्ट्स पर सभी मैच 11 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे) से शुरू होंगे।
- डबल्स का फाइनल शनिवार, 12 जुलाई को खेला जाएगा, जिसके लिए समय तय होना बाकी है
- सिंगल्स का फाइनल मुकाबला रविवार, 13 जुलाई को खेला जाएगा, जिसके लिए अब तक समय तय नहीं हुआ है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







