Tuesday, February 17

Google News Sports Digest Hindi

Wrestling: छह से आठ दिसंबर तक बंगलुरू होने वाली सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप (Wrestling) में हिस्सा लेने वाले स्टार खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत भी इस बार शामिल है। इसके लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

Wrestling अमन के अलावा कई चैंपियन खिलाडी लेने इसमें हिस्सा :-

पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के अलावा इस सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप (Wrestling) में हिस्सा लेने के लिए अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियन (Wrestling) अंतिम पंघाल, 2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया, अंडर-23 विश्व चैंपियन रीतिका हुड्डा, ओलंपियन सोनम मलिक, राधिका, मनीषा भानवाला, बिपाशा, प्रिया, उदित, चिराग, सुनील कुमार और नरिंदर चीमा भी मैट पर उतरने वाले है।

Aman Sehrawat
image source vis getty images

इस बार सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप (Wrestling) का आयोजन कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में होगा। वहीं इस बार चैंपियनशिप (Wrestling) में 25 संबद्ध राज्य सदस्य इकाइयों के अलावा रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) और सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएसपीबी) के 1000 से अधिक प्रतिभागियों और अधिकारियों के भाग लेने की भी उम्मीद है।

Aman Sehrawat
image source vis getty images

इसके अलावा सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने अभी हाल ही में निलंबित डब्ल्यूएफआई द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप (Wrestling) के आयोजन को अदालत में चुनौती दी थी। इसके चलते हुए अदालत ने इस चैंपियनशिप (Wrestling) के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी।

Aman Sehrawat
image source vis getty images

अदालत ने लेकिन यह भी कहा था कि रैंकिंग तय करने और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए भारत की प्रविष्टियों पर निर्णय लेने के लिए इसके परिणामों पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा डब्ल्यूएफआई के एक सूत्र ने यह भी कहा कि, “हम इस फैसले के खिलाफ अपील करने जा रहे हैं। हम राष्ट्रीय स्तर के परिणामों को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं। यह हमें स्वीकार नहीं है।”

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version