संस्कृति गुप्ता भारतीय महिला क्रिकेट की एक होनहार युवा खिलाड़ी हैं। वह अपनी सटीक ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और दबाव में शांत रहने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी मेहनत व नियमित खेल से पहचान बनाई है। उनके अच्छे प्रदर्शन की वजह से महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने उन्हें फिर से अपनी टीम में शामिल किया। बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करने वाली संस्कृति को भविष्य की एक बड़ी खिलाड़ी मानी जा रहा है और वह कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

संस्कृति गुप्ता की व्यक्तिगत जानकारी (Biography of Sanskriti Gupta)

  • पूरा नाम: संस्कृति गुप्ता
  • जन्म: 2 दिसंबर, 2004 (सिद्धि, भोपाल, भारत)
  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • उम्र: 21 वर्ष
  • हाइट: 5 फीट 3 इंच
  • रिश्ते की स्थिति: अविवाहित
  • बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट
  • बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म ऑफ-ब्रेक
  • भूमिका: बॉलिंग ऑल-राउंडर
  • टीमें: मध्य प्रदेश महिला घरेलू क्रिकेट टीम, मुंबई इंडियंस महिला (WPL)

WPL में संस्कृति गुप्ता के रिकॉर्ड

WPL में MI-W टीम के लिए इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मैच खेले, जिनमें 56 गेंदें फेंककर 51 रन दिए और 6 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2 विकेट लेकर 11 रन देना रहा। उनकी औसत 14.00 और इकॉनमी रेट 6.58 रही, जो टी20 फॉर्मेट में अच्छी मानी जाती है। बल्लेबाज़ उनके खिलाफ सिर्फ 4 चौके ही लगा सके, जिससे साफ है कि उन्होंने रन रोकने में अहम भूमिका निभाई और टीम के लिए लगातार फायदेमंद साबित हुईं। ये WPL में संस्कृति गुप्ता से जुड़े खेलकूद के आंकड़े हैं।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

  • T20I डेब्यू: नहीं हुआ
  • वनडे डेब्यू: नहीं हुआ
  • फर्स्ट-क्लास डेब्यू: नहीं हुआ
  • लिस्ट A डेब्यू: नहीं हुआ
  • टी20 डेब्यू: नहीं हुआ
  • WPL: 15 फरवरी 2025 बनाम दिल्ली कैपिटल्स

खेलने का अंदाज और विशेषता

संस्कृति गुप्ता राइट आर्म ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं, जो गेंद को अच्छी तरह स्पिन कराती हैं। बल्लेबाजों के लिए उनकी अंदर आती हुई गेंद काफी घातक साबित होती है। यही नहीं, उनके पास गूगली भी है, जिसे पढ़ना काफी मुश्किल होता है। वह अभी काफी युवा खिलाड़ी हैं और नई चीजें सीख रही हैं। इस WPL में वह अपनी शानदार गेंदबाजी के वेरिएशन और कंसिस्टेंसी का जलवा बिखेरेंगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version