Saturday, March 21

US Open Final 2025: बीती रात को यूएस ओपन 2025 के फाइनल मैच में जैनिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच कड़ा मैच देखने को मिला। इन दोनों के बीच यह मैच न्यूयॉर्क में खेला गया था। इस मैच में अल्कारेज ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट में सिनर को 6-2 से हरा दिया था। इसके बाद सिनर ने वासपी करते हुए दूसरे सेट में अल्कारेज को चौंकाते हुए 6-3 से जीत दर्ज कर ली।

इसके बाद तीसरे सेट में भी इन दोनों के बीच काफी कड़ा मैच खेला गया। तब दोनों के बीच लंबी रैलियों के साथ कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं इस खिताबी मैच में अल्कारेज ने केवल एक गेम गंवाया और सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। जबकि चौथे सेट में सिनर ने वापसी करने का काफी प्रयास किया, लेकिन अंत में अल्कारेज ने उनको 6-4 से हराकर मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया।

खिताब जीतने के बाद भावुक हुए अल्कारेज :-

यूएस ओपन 2025 के फाइनल मैच में सिनर को हराने के साथ ही अल्कारेज ने करियर का छठा ग्रैंडस्लैम अपने नाम कर लिया। वहीं इस खिताबी मैच को जीतने के बाद अल्कारेज काफी भावुक भी दिखाई दिए। इसके अलावा इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही अल्कारेज पुरुष एकल वर्ग में विश्व के नंबर एक टेनिक खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि यह इस वर्ष का लगातार तीसरा अवसर रहा है जब दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले ये दोनों खिलाड़ी किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मैच में एक दूसरे के आमने-सामने हुए हैं। इसके अलावा यूएस ओपन 2025 के पुरुष एकल फाइनल मैच को जीतने के साथ ही अब अल्कारेज एटीपी रैंकिंग में सिनर को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं।

फाइनल मैच देखने आए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप :-

इस दौरान सबसे खास बात यह भी रही कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस खिताबी मुकाबले को देखने के लिए आए थे। उन्होंने फाइनल मैच का आनंद एक लग्जरी बॉक्स से लिया था। वहीं इस मैच में वह हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन करते नजर आए। इस मैच में उनको मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। इस मैच के दौरान एक ओर कुछ लोगों ने उनके लिए तालियां बजाईं तो दूसरी तरफ उनको हूटिंग का भी सामना करना पड़ा था।

US President Donald Trump
US President Donald Trump

इससे पहले अल्कारेज ने पहले सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-6 (4), 6-2 से हराया था। इस मैच को जीतने के बाद उन्होंने सभी को एक पल रुकने के लिए कहा था। तब उन्होंने अपने जेब से मोबाइल फोन निकाला ताकि वह सिनर और फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे के बीच दूसरे सेमीफाइनल का स्कोर देख सके, लेकिन उस समय मैच का पहला सेट ही चल रहा था।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इसके कुछ घंटे बाद सिनर ने ऑगर-अलियासिमे पर 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से जीत हासिल करके अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ एक और रोमांचक मुकाबले की नींव रख दी थी। इसके अलावा रविवार को होने वाले फाइनल का परिणाम जो भी हो पर यह सुनिश्चित है कि यह जोड़ी पिछली आठ ग्रैंडस्लैम ट्रॉफियों को साझा करेगी और पिछले 13 में से 10 पर कब्जा करेगी। क्यूंकि अल्कारेज ने अभी तक पांच और सिनर ने चार ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं।

फाइनल जीत से तय हुई विश्व नंबर-1 की कुर्सी :-

इस खिताबी मैच के नतीजे के साथ ही पुरुष एकल वर्ग के वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी का भी फैसला हो गया है। क्यूंकि अब अल्कारेज ने सिनर को पीछे छोड़ विश्व नंबर एक का ख़िताब भी जीत लिया है। इससे पहले अल्कारेज ने इसी साल जून में सिनर को फ्रेंच ओपन में हराया था। इसके बाद सिनर ने जुलाई में विंबलडन में इसका बदला लिया था।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इसके अलावा इससे यह भी साफ़ हो गया है कि स्पेन और इटली के दोनों युवा टेनिस खिलाड़ी कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं। क्यूंकि इस दौरान सिनर लगातार पांच ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसकी शुरुआत 12 महीने पहले यूएस ओपन से ही हुई थी। वहीं इससे पहले रोजर फेडरर ने 2004 से 2008 तक लगातार पांच साल तक यूएस ओपन हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version