Friday, February 20
Tennis: बेलारूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ से पत्र लिखकर माफी मांगी है। इसके बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने कहा है कि इसी महीने रोलां गैरो पर उनके खिलाफ गॉफ की 6-7(5), 6-2, 6-4 की जीत के बाद उनकी टिप्पणी एक गलती थी।   क्यूंकि पेरिस में खेले गए मैच के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होने सुझाव दिया था कि यह परिणाम गॉफ के प्रदर्शन की तुलना में उनकी अपनी गलतियों के कारण अधिक था।

आर्यना सबालेंका ने मांगी कोको गॉफ :-

बेलारूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ से अब पत्र लिखकर माफी मांगी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अब खुद दी है। इसके बाद उन्होंने कहा कि फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी से हारने के बाद की गई ‘गैर पेशेवर’ टिप्पणियों के लिए मैंने माफी मांगी है।
Aryna Sabalenka
Aryna Sabalenka
इस बीच अब यूरोस्पोर्ट जर्मनी से बात करते हुए बेलारूस की शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने कहा है कि इस महीने रोलां गैरो पर उनके खिलाफ गॉफ की 6-7(5), 6-2, 6-4 की जीत के बाद उनकी टिप्पणी एक गलती थी। क्यूंकि पेरिस में मैच के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में सबालेंका ने सुझाव दिया था कि यह परिणाम गॉफ के प्रदर्शन की तुलना में उनकी अपनी गलतियों के कारण अधिक था।
Coco Gauff
Coco Gauff
इसके बाद सबालेंका ने कहा है कि, “यह मेरे लिए पूरी तरह से गैर पेशेवर था। तब मैंने अपनी भावनाओं को खुद पर हावी होने दिया था। वहीं उस समय मैंने जो कुछ भी कहा उसके लिए मुझे बहुत खेद है। क्यूंकि आप सभी जानते हैं कि हम सभी गलतियां करते हैं। मैं भी एक इंसान हूं जो अब भी जीवन में बहुत कुछ सीख रही हूं।
Aryna Sabalenka
Aryna Sabalenka
इस बीच अब मुझे यह लगता है कि हम सभी के पास ऐसे दिन भी होते हैं जब हम अपना नियंत्रण खो देते हैं। इसके अलावा मैं यह भी कहना चाहती हूं कि मैंने कोको को बाद में लिखा था – तुरंत नहीं, लेकिन हाल ही में।” इस मैच में सबालेंका ने 37 विनर्स लगाए थे, लेकिन गॉफ की 30 सहज गलतियों की तुलना में मैंने 70 सहज गलतियां की।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version