Friday, February 13

Aryna Sabalenka Becomes World No. 1 in WTA Rankings: सोमवार को जारी हुए लेटेस्ट WTA रैंकिंग में बेलारूस की बेहतरीन खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) एक बार फिर से नंबर एक पर पहुँच गई हैं। उन्होंने पोलैंड की इगा स्वियाटेक (Iga Swiatek) के 50 हफ़्तों के दबदबे को एक बार फिर से समाप्त कर दिया है। हालाँकि, सबालेंका के नंबर 1 बनने के पीछे एक नाटकीय वजह है।

बता दें कि, हाल ही में आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) और इगा स्वियाटेक (Iga Swiatek) दोनों में से कोई भी खिलाड़ी पिछले सप्ताह एक भी मुकाबला नहीं खेल सका था, जिसके चलते उन दोनों को रैंकिंग अंकों का जुर्माना देना पड़ा। नियमानुसार, खिलाड़ियों को प्रति वर्ष कम से कम छह डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट खेलना अनिवार्य है, जिसमें स्वियाटेक केवल दो और सबालेंका चार में भाग ले सकी हैं। इसीलिए, सबालेंका पिछले हफ्ते बिना खेले ही विश्व नंबर 1 बन गईं।

Iga Swiatek और Aryna Sabalenka दोनों पर फिर से लगेगी रैंकिंग पेनल्टी

Aryna Sabalenka Becomes World No. 1 in WTA Rankings, Iga Swiatek Reign Ends
Aryna Sabalenka and Iga Swiatek

यह भी बता दें कि, स्वियाटेक और सबालेंका में से कोई भी खिलाड़ी 21 अक्टूबर से टोक्यो में शुरू होने वाले टोरे पैन पैसिफ़िक ओपन 2024 में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगी, जिसके चलते भी उन पर एक और रैंकिंग पेनल्टी लगेगी। इसके बाद वाले सप्ताह में डब्ल्यूटीए फ़ाइनल होगा, जिसमें उनके टोटल को हटा दिया जाएगा और सबलेंका को वर्तमान की तुलना में बड़ी बढ़त हासिल होगी।

इसके अलावा, यदि स्वियाटेक नंबर 1 के रूप में अपना सीज़न समाप्त करना चाहती हैं, तो इसके लिए उन्हें बिना कोई मैच हारे अपने खिताब को डिफेंड करना होगा और ग्रुप चरण में सबालेंका को भी हारना होगा। यदि सबालेंका अपने ग्रुप मैचों में से कम से कम दो मैच जीत जाती है, तो वह नंबर 1 के साथ यह सीजन समाप्त करेंगी।

Aryna Sabalenka Becomes World No. 1 in WTA Rankings, Iga Swiatek Reign Ends
Aryna Sabalenka Becomes World No. 1 in WTA Rankings, Iga Swiatek Reign Ends

अन्य अपडेट पर नजर डालें तो, रूस की डारिया कसाटकिना निंगबो ओपन 2024 का खिताब जीतने के बाद 2 स्थान ऊपर उछलकर टॉप 10 में वापस आ गई है। उनके अलावा, मीरा एंड्रीवा भी नंबर 16 तक पहुंच गई हैं। इसके अलावा ,करोलिना मुचोवा पांच स्थान ऊपर उठकर विश्व में 25वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

WTA रैंकिंग अपडेट (21/10/2024)

रैंक खिलाड़ी देश उम्र खेले गए टूर्नामेंट अंक
1 (+1) आर्यना सबालेंका बेलारूस 26 20 9706
2 (-1)  पोलैंड 23 20 9665
3  यूएसए 20 21 5963
4  यूएसए 30 20 5785
5 ऐलेना रयबाकिना  कजाखस्तान 25 20 5471
6   इटली 28 19 5144
7  चीन 22 20 4480
8 एम्मा नवारो  यूएसए 23 29 3698
9 (+2) रूस 27 24 3500
10  ब्राजील 28 26 3194

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें।

इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version