Madrid Open Tennis: विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने कोको गॉफ को हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है। वहीं इससे पहले भी उन्होंने साल 2021 और साल 2023 में मैड्रिड में खिताब जीता था। इसके चलते हुए उन्होंने अब पेट्रा क्वितोवा के टूर्नामेंट रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इसके अलावा यह अब उनका ब्रिस्बेन और मियामी के बाद इस साल का तीसरा खिताब भी है।
सबालेंका ने जीता मैड्रिड ओपन खिताब :-

विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी अमेरिका की कोको गॉफ को सीधे सेटों में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना तीसरा और करियर का 20वां खिताब भी जीत लिया है।

इस फाइनल मैच में खेलते हुए सबालेंका ने पहले सेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते हुए उन्होंने काजा मैजिका क्ले कोर्ट पर अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (3) से हरा दिया है। वहीं इससे पहले बेलारूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने साल 2021 और साल 2023 में मैड्रिड में खिताब जीता था।

इसके चलते हुए उन्होंने अब पेट्रा क्वितोवा के टूर्नामेंट रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इसके अलावा यह सबालेंका का ब्रिस्बेन और मियामी टूर्नामेंट के बाद इस साल का तीसरा खिताब भी है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाडी कोको गॉफ अगर इस मुकाबले में जीत हासिल कर लेती तो वह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भी पहुंच जाती। लेकिन इस मैच में बेलारूस की दिग्गज खिलाड़ी के सामने उनकी एक नहीं चल पाई और वह अपना मुकाबला हार गई।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







