Friday, February 13

Aryna Sabalenka vs Madison Keys Live Streaming Australian Open 2025 Women’s Singles Final Live: शनिवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 महिला सिंगल्स फाइनल में बेलारूस की आर्यना सबालेंका और यूएसए की मैडिसन कीज़ आमने-सामने होंगी।

डिफेंडिंग चैंपियन सबालेंका इस समय शानदार फॉर्म में चल रहीं हैं और वह ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में अपना खिताब बचाने के लिए उतरेंगी। दूसरी ओर, अमेरिका की मैडिसन कीज़ अपने अटूट जज्बे और धैर्य के बल पर उन्हें चुनौती देने को तैयार हैं।

Aryna Sabalenka Beats Paula Badosa To Reach Australian Open 2025 Final
Aryna Sabalenka (Australian Open 2025)

आर्यना सबालेंका इस टूर्नामेंट में अपने दबदबे के साथ खेल रही हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी अच्छी दोस्त पाउला बडोसा को स्ट्रेट सेट्स में हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा, वह मेलबर्न के हार्ड कोर्ट पर लगातार 20 मैच जीत चुकी हैं। अगर वह यह फाइनल जीतती हैं, तो वह लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली पांचवीं महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।।

दूसरी ओर, मैडिसन कीज़ 2019 के बाद पहली बार दुनिया की टॉप 10 खिलाड़ियों में वापसी करने को तैयार हैं। इस अमेरिकी खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। फाइनल में जीत के साथ वह अपने करियर को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहेंगी।

दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने वार्म-अप इवेंट जीतने के बाद लगातार 11 मैच जीत चुकी हैं। यह फाइनल इसलिए और भी रोमांचक होगा क्योंकि दोनों खिलाड़ी फाफी अच्छे फॉर्म में हैं।

मैच का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Aryna Sabalenka Beats Paula Badosa To Reach Australian Open 2025 Final
Aryna Sabalenka vs Madison Keys

Aryna Sabalenka vs Madison Keys मैच कब खेला जाएगा?

आर्यना सबालेंका बनाम मैडिसन कीज़ का फाइनल मैच शुक्रवार, 24 जनवरी, 2025 को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगा।

आर्यना सबालेंका बनाम मैडिसन कीज़ का मैच कहाँ खेला जाएगा?

सबालेंका और मैडिसन कीज़ के बीच यह रोमांचक मुकाबला मेलबर्न के प्रतिष्ठित रॉड लेवर एरिना में आयोजित किया जाएगा।

Australian Open 2025 Women’s Singles Final मैच किस समय शुरू होगा?

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।

आर्यना सबालेंका बनाम मैडिसन कीज मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण कहाँ देखें?

फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

आर्यना सबालेंका बनाम मैडिसन कीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप SonyLIV और JioTV ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आर्यना सबालेंका और मैडिसन कीज़ में से कौन जीतेगा मुकाबला?

Madison Keys Stuns Iga Swiatek in Thrilling Australian Open 2025 Semifinal
Madison Keys (Australian Open 2025)

सबालेंका और कीज़ दोनों शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन सबालेंका की मौजूदा फॉर्म और उनका रिकॉर्ड उन्हें हल्का सा बढ़त देता है। फिर भी, कीज़ को कम आंकना बड़ी गलती हो सकती है। हालाँकि, बेलारूसी खिलाड़ी इस मुकाबले में फेवरेट होंगी और वह लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत सकती हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version