Sunday, March 22

Google News Sports Digest Hindi

ब्राजील की बीट्रिज हद्दाद माइया (Beatriz Haddad Maia) ने गुरूवार को निंग्बो ओपन 2024 (Ningbo Open 2024) के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में ब्रिटेन की नंबर 1 खिलाड़ी केटी बोल्टर (Katie Boulter) को स्ट्रेट सेट्स में हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी हदाद माइया ने 7-6 (7-2) 7-5 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

हद्दाद माइया ने बराबरी की शुरुआत के बाद पहले सेट के टाई-ब्रेक में दबदबा बनाया और फिर दूसरे सेट के 11वें गेम में बोल्टर की सर्विस तोड़कर मैच जीत लिया। उन्होंने इस मुकाबले में कुल 14 गेम जीते, जबकि बोल्टर सिर्फ 11 गेम ही जीत सकीं।

Beatriz Haddad Maia ने इस मुकाबले में किया शानदार प्रदर्शन

Beatriz Haddad Maia Beats Katie Boulter To Knock Her Out Of Ningbo Open 2024
Beatriz Haddad Maia Beats Katie Boulter To Knock Her Out Of Ningbo Open 2024

मैच में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अधिक बात करें तो, माइया इस मुकाबले में लगभग हर मामले में बोल्टर से आगे रहीं। जहाँ एक ओर पुर्तगाली खिलाड़ी ने 6 ऐस मारे, तो वहीं दूसरी ओर ब्रिटिश खिलाड़ी सिर्फ 3 ऐस ही मार सकीं। इसके अलावा, फर्स्ट सर्व में हद्दाद माइया को 77% प्रतिशत जीत हासिल हुई, जबकि बोल्टर 72% जीत हासिल कर सकीं। हालाँकि, ब्रिटिश खिलाड़ी को सेकंड सर्व में 75% जीत मिली, जबकि माइया 66% जीत ही पा सकीं।

बता दें कि, 28 वर्षीय ब्रिटिश खिलाड़ी की हद्दाद माइया के खिलाफ पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ 4 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें बोल्टर को तीन मुकाबलों में जीत हासिल हुई थी।

क्वार्टर फाइनल में स्पेन की पाउला बडोसा से होगा बीट्रिज हद्दाद माइया का मुकाबला

Beatriz Haddad Maia
Beatriz Haddad Maia

हद्दाद माइया ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में केटी बोल्टर से जीत हासिल करके क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है, जहाँ उनका मुकाबला स्पेन की पाउला बडोसा (Paula Badosa) से होगा। सोमवार (14 अक्टूबर) को जारी हुए WTA रैंकिंग में 177वें नंबर पर रहने वाली बडोसा ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में चीन की वांग ज़ियु (Wang Xiyu) को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

बीट्रिज हद्दाद माइया (Beatriz Haddad Maia) ने निंग्बो ओपन 2024 में अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला था। पहले राउंड में वांग यफान (Wang Yafan) के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला रद्द हो गया था, जिसके चलते उन्हें दूसरे राउंड में जाने का मौका मिला था। दूसरी ओर, बडोसा ने पहले राउंड के मुकाबले में रूस की डायना श्नाइडर को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version