Thursday, February 12

French Open: भारत के युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने फ्रेंच ओपन पुरुष युगल के पहले दौर में कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। इस मैच में खेलते हुए भांबरी नेट पर बहुत सक्रिय थे। इस मैच में उन्होंने कुछ बेहतरीन वॉली विनर लगाए और कोर्ट के पीछे के स्ट्रोक्स में भी दमदार दिखाई दिए थे। इस मैच में उनका कोर्ट कवरेज भी काफी जबरदस्त था। वहीं इस मैच में खेलते हुए भांबरी ने दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में दो सेट प्वाइंट बचाए और एक मैच प्वाइंट भी बनाया।

फ्रेंच ओपन में पहला मैच जीते भांबरी-गैलोवे :-

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने बीते दिन फ्रेंच ओपन पुरुष युगल के पहले दौर में एक कड़े मैच में जीत हासिल कर ली है।

Yuki Bhambri
Yuki Bhambri

इसके चलते हुए अब इन दोनों ने दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा ऋत्विक बोलीपल्ली की इस ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में पहली जीत की तलाश रहेगी। अपने पहले मैच में खेलते हुए भांबरी और गैलोवे ने रोबिन हासे और हेंड्रिक जेबेन्स की जोड़ी को 6-3 6-7(8) 6-3 से हराया।

बोलीपल्ली को पहले मैच में मिली हार :-

इसके अलावा बोलीपल्ली और उनके कोलंबियाई जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस को पहले मैच में खेलते हुए सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में कनाडा के गैब्रियल डायलो और ब्रिटेन के जैकब फर्नले ने खेलते हुए केवल 56 मिनट में बोलीपल्ली और बैरिएंटोस की जोड़ी पर 6-0, 6-2 से हरा दिया है। इस मैच में भांबरी ने कुछ बेहतरीन वॉली विनर लगाए और कोर्ट के पीछे के स्ट्रोक्स में भी दमदार दिखाई दिए थे। इस मैच में उनका कोर्ट कवरेज भी काफी जबरदस्त था। वहीं इस मैच में खेलते हुए भांबरी ने दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में दो सेट प्वाइंट बचाए और एक मैच प्वाइंट भी बनाया।

Yuki Bhambri
Yuki Bhambri

इसके बाद इस भारतीय का फोरहैंड नेट से टकरा गया था। इसके बाद हासे गेम को निर्णायक गेम तक ले जाने में सफल रहे थे। तब भांबरी और गैलोवे ने फिर निर्णायक सेट के चौथे गेम में जेबेंस की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद भांबरी ने वॉली विनर के साथ मैच का अंत किया। जबकि मार्च में एटीपी 250 चिली ओपन जीतने वाले बोलीपल्ली और बैरिएंटोस की जोड़ी को बेहतरीन सर्विस के सामने और रिटर्न करने में संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को आसान अंक प्रदान किए।

Yuki Bhambri
Yuki Bhambri

इस मैच में डायलो और फर्नले ने जल्द ही भारतीय खिलाड़ी की सर्विस तोड़ दी और 4-0 से बढ़त बना ली। इसके बाद फिर दो सेट प्वाइंट हासिल कर शुरूआती सेट जीतकर अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे सेट में भी खेलते हुए डायलो और फर्नले का आक्रामक प्रदर्शन जारी रहा था। इसमें बैरिएंटोस दूसरे गेम में अपनी सर्विस बचाने में सफल रहे। इसके बाद बोलीपल्ली ने सर्विस में डबल फॉल्ट कर दिया। लेकिन आठवें गेम में सर्विस बचाने में सफल रहे। इसके बाद बैरिएंटोस फिर डायलो के ताकतवर फोरहैंड को रिटर्न नहीं कर सके और अगले मैच प्वाइंट में वाइड शॉट लगा बैठे। इसके बाद अब आज भारत के युकी भांबरी, रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी पुरुष युगल में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version