Italian Open: इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को काफी कड़ा मुकाबला खेलना पड़ा। इस मैच में अल्कारेज ने करेन खाचानोव को कड़े मुकाबले में 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर तीन सेटों में जीत दर्ज की। इसके बाद अब अंतिम-8 में उनका मुकाबला इंग्लैंड के पांचवीं वरीय जैक ड्रैपर से होने वाला है।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचे अल्कारेज :-

इससे पहले मैड्रिड मास्टर्स से अपनी चोट के चलते हुए स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने अंतिम क्षणों में अपना नाम वापस ले लिया था। इसके अलावा इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल मैच में कार्लोस अल्कारेज को कड़ा मुकाबला खेलना पड़ा है। इस मैच में उनको खाचानोव से कड़ा मुकाबला खेलना पड़ा।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वाटर फाइनल मैच में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने कारेन खाचानोव को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब उनका अगला मुकाबला इंग्लैंड के पांचवीं वरीय जैक ड्रैपर से होने वाला है। वहीं ड्रैपर इसी साल अल्कारेज को इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में भी हरा चुके हैं।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

ड्रैपर ने कोरेंटीन मोटेट को हराया :- इंग्लैंड के पांचवीं वरीय खिलाड़ी जैक ड्रैपर ने अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के कोरेंटीन मोटेट को तीन सेटों के कड़े मैच में 1-6, 6-4, 6-3 से हराया था। इसके अलावा स्पेनिश स्टार अल्कारेज का ड्रैपर के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 3-2 है।

Aryna Sabalenka
Aryna Sabalenka

क्वार्टर फाइनल में पहुंची सबालेंका :- इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले में शीर्ष वरीय बेलारूस की स्टार खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने यूक्रेन की मार्ता कोस्तयुक को सीधे सेटों में 6-1, 7-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद अब टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीन की आठवीं वरीय क्विन वेन झेंग से होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version