Friday, March 13

Wimbledon 2025: सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच की नजर आज से शुरू हो रहे विंबलडन पर है। इससे पहले उन्होंने कहा कि ऑल इंग्लैंड क्लब उनको एक और ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने का सबसे अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है। इसके चलते हुए वह अपने करियर में कुल 25 खिताब जीत सकेंगे।

इस समय सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच की नजर आज से शरू हो रहे विंबलडन पर लगी हुई हैं। वहीं इस बार वह टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरने वाले हैं। इसके अलावा जब इस टेनिस स्टार से संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

क्या संन्यास लेंगे जोकोविच:-

सर्बियाई स्टार ने कहा कि, “क्या यह मेरा आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट हो सकता है। इसको लेकर मैं अभी साफ तौर पर कुछ कह नहीं सकता हूं। इसके आगे मैं अगले साल फ्रेंच ओपन या किसी अन्य ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में भाग लूंगा या नहीं, इसको लेकर मैं साफ़ कुछ भी नहीं कह सकता हूं।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

जबकि मेरी ईच्छा अभी कई और सालों तक खेलने पर लगी हुई है। क्यूंकि मैं अभी शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रहना चाहता हूं। अभी यही मेरा लक्ष्य है। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर आप पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते कि आगे क्या होगा।”

पहले दौर में मुलर से भिड़ेंगे जोकोविच :-

विंबलडन शुरू होने से पहले सात बार के चैंपियन जोकोविच ने कहा है कि ऑल इंग्लैंड क्लब उन्हें एक और ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने का सबसे अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है। इसके चलते हुए वह अपने टेनिस करियर में कुल 25 खिताब जीत सकते हैं। क्यूंकि यह एक ऐसी संख्या है जहां तक कोई भी टेनिस खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया है।

Novak Djokovic
Novak Djokovic/Getty Images

इसके आगे उन्होंने कहा कि, “मैं इस बात पर पूरी तरह सहमत हो सकता हूं कि विंबलडन में फिर से चैंपियन बनने का यह मेरे लिए सबसे अच्छा मौका हो सकता है। वहीं यह तो अब परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। लेकिन अभी मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।” इसके अलावा जोकोविच मंगलवार को पहले दौर में एलेक्जेंडर मुलर का सामना करने वाले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version