French Open 2026: फ्रेंच ओपन 2026 टूर्नामेंट मैच के दौरान पराग्वे के टेनिस खिलाड़ी एडोल्फो डेनियल वैलेजो की गई अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर इस समय काफी चर्चा में आ गए हैं। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में महिला अंपायर एना कारवाल्हो पर विवादित टिप्पणी करने के कारण पराग्वे के टेनिस खिलाड़ी एडोल्फो वैलेजो पर 65 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा अब इस विवाद के बढ़ जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने भावनाओं में आकर यह टिप्पणी की थी।

पराग्वे के टेनिस खिलाड़ी पर लगा बड़ा जुर्माना :-

Adolfo Daniel Vallejo
Adolfo Daniel Vallejo

फ्रेंच ओपन 2026 टूर्नामेंट मैच के दौरान पराग्वे के टेनिस खिलाड़ी एडोल्फो डेनियल वैलेजो की गई अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर इस समय काफी चर्चा में आ गए हैं। क्यूंकि अपने मैच के दौरान महिला चेयर अंपायर पर कथित लैंगिक टिप्पणी करने के बाद टूर्नामेंट आयोजकों ने उन पर 65 हजार डॉलर का भारी जुर्माना लगा दिया है।

जानिए वैलेजो ने क्या कहा था :-

इस समय विश्व रैंकिंग में 71वें स्थान पर काबिज पराग्वे के 22 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी एडोल्फो वैलेजो को रोलैंड गैरोस के दूसरे दौर में फ्रांस के युवा खिलाड़ी मोइस कौमे के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मैच के बाद उन्होंने ब्राजील की चेयर अंपायर एना कारवाल्हो की आलोचना करते हुए कहा था कि घरेलू दर्शकों के दबाव वाले माहौल को संभालना उनके लिए मुश्किल साबित हुआ है।

Adolfo Daniel Vallejo
Adolfo Daniel Vallejo

इस मैच के बाद वैलेजो ने कहा था कि, “इस तरह के मुकाबले का संचालन किसी पुरुष अंपायर को करना चाहिए था। महिला अंपायर के लिए ऐसे माहौल को नियंत्रित करना काफी कठिन होता है।” इसके बाद उनकी इस टिप्पणी पर फ्रेंच ओपन आयोजकों ने कड़ी आपत्ति भी जताई थी। इसके बाद इस टूर्नामेंट प्रबंधन ने इसे अस्वीकार्य करार देते हुए कहा था कि किसी भी प्रकार की लैंगिक भेदभावपूर्ण टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वैलेजो पर लगा ग्रैंड स्लैम इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना :-

इसके बाद फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट की डायरेक्टर एमेली मौरेस्मो ने बताया था कि वैलेजो पर लगाया गया जुर्माना ग्रैंड स्लैम इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक दंडों में से एक है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “यह उनकी पुरस्कार राशि का लगभग आधा हिस्सा है। क्यूंकि हम इस तरह की भाषा और व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। टेनिस कोर्ट पर ऐसे शब्दों के लिए कोई जगह नहीं है।”

विवाद बढ़ने पर वैलेजो ने मांगी माफी :-

इसके चलते हुए वैलेजो ने विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी अपने बयान में है कि, “मैं अंपायरों और उनके काम का सम्मान करता हूं। पांच घंटे तक चले मुकाबले के बाद मैं भावनाओं में बह गया था। मेरी टिप्पणी से यदि किसी को ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए तहे दिल से माफी मांगता हूं।” इसके अलावा फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को 1.51 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलती है।

Adolfo Daniel Vallejo
Adolfo Daniel Vallejo

लेकिन अब ऐसे में 65 हजार डॉलर का जुर्माना उनकी कुल कमाई का लगभग आधा हिस्सा है। इसके अलावा ग्रैंड स्लैम नियमों के अनुसार खेल भावना के विपरीत आचरण या अनुचित व्यवहार के मामलों में खिलाड़ियों पर अधिकतम 1 लाख डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके चलते हुए अब वैलेजो का फ्रेंच ओपन अभियान दूसरे दौर में हार कर ही समाप्त हो गया है। लेकिन उनकी टिप्पणी ने टूर्नामेंट में एक नया विवाद खड़ा कर दिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version